तेज भूकंप के झटकों से हिला पूरा उत्तर भारत, NDRF की टीमें उत्तराखंड हुई रवाना

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसका परिमाण 5.8 मापा गया। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का रूद्रप्रयाग का इलाका रहा। इसके लिए एनडीआरएफ की चार टीमें रवाना भी हो गईं हैं।

उत्तराखंड के सभी जिलों में भूकंप के तेज झटके

उत्तराखंड से मिली खबरों के मुताबिक ‘कुमाऊं और गढ़वाल मंडल’ के सभी जिलों में तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके लगभग लगभग 10 से 15 सेकेंड तक रहे। फिलहाल कहीं से भी जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। देहरादून के ‘त्यूणी’ के अलावा ‘चमोली’ जिले में कुछ स्थानों पर घरों में दरारें पड़ने की सूचना मिली है। वहीं पश्चिमी यूपी सहित पंजाब में तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। अभी तक किसी भी जगह से जान-माल के हुए नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

उत्तराखंड के अधिकारियों के संपर्क में है पीएमओ- पीएम मोदी

सोमवार रात को आए भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के उत्तरी भाग में आए भूकंप के बाद के हालातों का जायजा लिया है। पीएम मोदी ने भी टवीट् कर कहा कि, ‘मैंने उत्तर भारत के विभिन्न भागों में भूकंप आने के बाद के हालातों का जायजा लिया और उसके लिए अधिकारियों से बात भी की।’ अपने अगले ट्वीट में पीएम ने लिखा है कि, ‘भूकंप का केंद्र रहा उत्तराखंड पीएमो वहां के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रही है, मैं हर किसी की सुरक्षा की कामना करता हूं।’

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया भूकंप जायजा

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भूकंप को लेकर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनडीआरएफ की दो टीमों को भूकंप के केंद्र ‘रुद्रप्रयाग’ भी रवाना किया गया है। गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने कहा है। साथ ही साथ ये भी कहा की, “हमें हर संभव इन आपदाओं के लिए तैयार रहना चाहिए, ताकि हम वक़्त रहते लोगो को जान माल होने से बचा सके।

जानें कैसे और क्यों आते है भूकंप 

  •  हमारी धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है, इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल को लिथोस्फेयर कहते हैं।
  • ये टैक्टोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं, और जब ये बहुत ज़्यादा हिलती हैं, तो इस क्रम में एक प्लेट दूसरी के नीचे आ जाती है, तो भूकंप आता है।
  • टैक्टोनिक प्लेट्स 50 से 100 किलोमीटर तक की मोटाई की होती हैं, और ये परतें लगातार घूमती रहती हैं। इसके नीचे तरल पदार्थ लावा होता है और ये परतें इसी लावे पर तैरती रहती हैं और इनके टकराने से ऊर्जा निकलती है, जिसे भूकंप कहते हैं।
  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’