विधायक नहीं आपका सेवक बनकर करूँगा आपकी सेवा-पं.रवि कान्त मिश्रा

नोएडा: बहुजन समाज पार्टी नोएडा विधान सभा के प्रत्याशी पं.रवि कान्त मिश्रा और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा और उनके पिताजी सतीश चंद्र मिश्रा ने आज सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-8, सेक्टर-9,सेक्टर-10, सेक्टर-21, सेक्टर-25, सेक्टर-26, सेक्टर-40,सेक्टर-41, सेक्टर-49, सेक्टर-50,सेक्टर-62, प्रतीक विस्टेरिया सेक्टर-78 में घर-घर जनसंपर्क किया और लोगो से बहुजन समाजपार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। बसपा प्रत्याशी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा राजनीति में आने का मक़सद समाज सेवा है। मैं हमेशा आपके बीच में रहूँगा और आप लोगो की सेवा के लिए 24 घंटे हाजिर रहूँगा। प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार बनने जा रही है।सरकार बनते ही पूरी नोएडा विधान सभा का चहुमुखी विकास कराया जायेगा और प्रदेश में व्याप्तगुंडाराज और अपराधों पर अंकुश लगाना सरकार की प्राथमिकता होगी। नोएडा के प्रत्येक थाने मेंवोमेन सेल स्थापित कराया जायेगा और महिलाओ की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठायेजायेगे। प्रदेश में बसपा के बढ़ते जनाधार से सभी पार्टियों के हौसले पस्त हो चुके है। जनता के प्यार और आशीर्वाद से बहन जी 5वी बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी। इस कारण रोज विपक्षी पार्टिया फर्जी ओपिनियन पोल दिखाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करते है परंतु इस बार जनता गुमराह नहीं होने वाली है। जनता ने अपना जनादेश बहन जी को दे दिया है और बहन जी को प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए रविकान्त ने कहा कि भाजपा के नेताओ ने अपने लोगो का काला धन तो सफ़ेद करवा दिया था परंतु गरीब और आम जनो को मुसीबत में छोड़ दिया। भाजपा हमेशा से ही लोगो को गुमराह करती आई है कभी राम मंदिर के नाम पर तो कभी 15-15 लाख रुपयो के नाम पर। इस बार जनता भाजपा और सपा से सारा हिसाब बराबर कर देगी और दोनों पार्टियों को प्रदेश की सत्ता से बेदख़लकर देगी।

इस मौके पर सेक्टर-50 आरडब्लूए के अध्यक्ष विमल शर्मा, प्रदीप सिंह रौतेला, बलराम साहनी,सुशील कुकरेती, अनिल सहगल, वी. एस. हूडा, राज मल्होत्रा, नरेंद्र चौहान, विक्रांत वर्मा, विजयगुप्ता, अशोक सिंघल, सरफ़राज़, अविषेक वर्मा, रवि, विशाल, संदीप कुमार, दीपक कुमार, ज्ञानेंद्रशर्मा, स्वामी प्रसाद, रोहित चौहान, अशोक शर्मा, रविन्द्र प्रकाश, रश्मि शर्मा, संजय वर्मा, अनिलमादरा, परमानन्द शर्मा, राहिल बाली, रामवीर सिंह, मनोज मिश्रा, विजय अरोरा, प्रवीणभारद्धाज, अशोक शर्मा, दयानंद, शशी शर्मा, नामित देवी, बाटला जी, कुलदीप सिंह गेरा, राजीवधवन, राजन मेहरा, ग्रुप कैप्टन शुक्ला, बेल गुजराल, सुरेश शर्मा, के. के. मेहता, सुनील वर्मा,शिवलाल, नरेश गौतम, प्रेम मोहन चौहान, अजय कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद साहू, सुरेंद्रअग्रवाल, वीरेंद्र जैन, राजीव कुमार, योगीन्द्र, नीरज शर्मा, गुरप्रीत सबरवाल सहित हज़ारो लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 72 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 34 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 15 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर