मजदूरों का बैंक खाता खुलवाना करें सुनिश्चित- जिलाधिकारी

नोएडा: नोटबन्दी के उपरान्त जनपद के मेहनतकश मजदूरों को हो रही समस्याओं एवं उनके निस्तारण किये जाने हेतु शुक्रवार  को जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर श्री एन0पी0 सिंह की अध्यक्षता में उनके कैम्प कार्यालय सेक्टर-27 नोएडा पर टेªड यूनियन एवं औद्योगिक फेडरेशनों, बैंक व श्रम विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। यह बैठक श्रम बन्धु बैठक में 28.12.2016 में सीटू एवं अन्य टेªड यूनियनों द्वारा उत्तर प्रदेश जनपद गौतमबुद्ध नगर के कारखाने/वाणिज्य अधिष्ठानों में कार्यरत सभी श्रमिकों के बैंक में खाते खोले जाने आदि विषयों को लेकर थी जिसके सम्बन्ध में सीटू द्वारा 03.01.2016 को जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा पर विशाल धरना/प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया गया था। बैठक में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने मजदूरों को हो रही परेशानी को उठाते हुए कहा कि आज भी जनपद के 70 प्रतिशत मजदूरों के खाते बैंक में नहीं खुले हैं जिसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि बड़ी संख्या में ऐसे मजदूरों की है जिनके उद्योगों/संस्थानों के प्रबन्धक मास्टर रोल पर ही नहीं रखते हैं इसलिए वे मजदूरों के वेतन एकाउन्ट नहीं खुलवाना चाहते हैं तथा बैंकों की भी अपनी सीमा है। उन्होंने मांग किया कि वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर मजदूरों के रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्रों में बैंक व ए0टी0एम0 की संख्या बढ़ाई जाये तथा बड़ी कम्पनियों में ए0टी0एम0 मशीन लगाई जाये। जिलाधिकारी महोदय ने बैंकों के प्रतिनिधि एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि को साफ निर्देश दिये कि सभी मजदूरों के बैंक में एकाउन्ट खोलना सुनिश्चित किया जाये।
बैठक में में सीटू नेता रामसागर, एच0एम0एस0 नेता आर0पी0 सिंह चैहान, ललित शर्मा, वी0एम0एम0 नेता शंकर लाल इंटक नेता डाॅ. के0पी0 ओझा, उदय चन्द्र, एन0ई0ए0 अध्यक्ष विपिन मलहन, उपश्रम आयुक्त श्री वी0के0 राॅय आदि उच्च अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित