श्रमिकों के बैंको में खाते खोले जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक कमेटी का गठन

नौएडा: जिलाधिकारी कार्यालय, सैक्टर-27, नौएडा में हुई जनपद में कारखानांे /वाणिज्य अधिष्ठानों में कार्यरत सभी श्रमिकों के बैंक खाते खोले जाने के संबध में श्री एन0 पी0 सिंह, जिलाधिकारी, जिला गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंकर्स, उपश्रमायुक्त, तथा श्रम संगठनों की उपस्थिति में नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार मल्हन जी ने कहा कि औद्यौगिक सैक्टरों में बैंकों की संख्या बहुत कम है । अभी तक लगभग 4 लाख श्रमिकों के खाते बैंकों में नही हैं । अतः औद्यौगिक सैक्टरों में बैंकों की संख्या बढ़ाई जाए । इसके लिए औद्यौगिक परिसर में बैंकों की शाखा खोलने हेतु और ए0टी0एम0 लगाने हेतु प्राधिकरण द्वारा अनुमति दी जाए । साथ ही श्री मल्हन जी ने कहा कि श्रमिकों के खाते खोलने हेतु उचित प्रबन्ध किए जाए ।

श्रमिकों के बैंको में खाते खोले जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया, कमेटी में औद्यौगिक संस्थाओं के पदाधिकारी, बैंकर्स, उप श्रमायुक्त, भविष्य निधि आयुक्त के अलावा श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया गया । साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिस बैंक में कम्पनी का खाता हो उसी बैंक में श्रमिकों के खाते खुलवाये जाए ताकि श्रमिकों को असुविधा न हो । बैठक में एनईए के अध्यक्ष श्री विपिन मल्हन के साथ -साथ श्री एच0के0अरोड़ा, श्री अनिल खन्ना मौजूद थे ।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित