नोएडा में गोचर भूमि विवाद: नागा साधुओं का अनशन जारी, आत्मदाह की चेतावनी

नोएडा प्राधिकरण पर गौ माता को रहने की जगह और गोचर भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से अनशन पर बैठे नागा साधु माधव गिरी ‘गाय वाले बाबा’ का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ 51 कलशों से स्नान कराया गया।

इससे पहले नागा साधुओं और गो-भक्तों ने नोएडा प्राधिकरण की परिक्रमा की और अधिकारियों की सद्बुद्धि जागने की कामना की। परिक्रमा के दौरान गो माता की जय, गोचर भूमि दो जैसे नारों से इलाका गूंज उठा।

कुछ ही देर बाद नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साधुओं से जगह खाली करने को कहा। इसी दौरान डीजीएम विजय रावल और नागा साधु माधव गिरी महाराज के बीच तीखी बहस हो गई।

डीजीएम विजय रावल ने अनशन स्थल और ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया, जिसे माधव गिरी ‘गाय वाले बाबा’ ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी भी प्रकार का कब्जा करने की नहीं है, बल्कि वे शांतिपूर्ण तरीके से गो माता के लिए गोचर भूमि की मांग कर रहे हैं।

माधव गिरी महाराज ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने गोचर भूमि बिल्डरों को बेच दी है, कुछ जगहों पर 5 प्रतिशत की प्लॉटिंग तक कर दी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्राधिकरण उन्हें यहां से हटाना चाहता है तो यह बताया जाए कि गोचर भूमि आखिर है कहां?

नागा साधुओं ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जबरन हटाया गया तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस दौरान सनातन धर्म को लेकर भी डीजीएम विजय रावल और माधव गिरी महाराज के बीच बहस हुई। डीजीएम द्वारा स्वयं को सनातनी बताए जाने पर माधव गिरी महाराज भड़क गए और सवाल किया—
“फिर सड़कों पर गाय क्यों घायल हो रही हैं? गो हत्या क्यों हो रही है? ये कैसा सनातन है?”

हालांकि कुछ देर बाद डीजीएम विजय रावल अपनी टीम के साथ मौके से वापस लौट गए, लेकिन नागा साधुओं का अनशन जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

admin

Related Posts

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 8 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 19 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 42 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 24 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 11 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 27 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस