नोएडा के प्रख्यात एवं वरिष्ठ पत्रकार बलवीर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरे पत्रकारिता जगत को स्तब्ध कर दिया है। उनके निधन की सूचना इतनी अचानक आई कि सहकर्मी एवं शुभचिंतक इसे स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं।
बलवीर सिंह अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सभी के प्रिय थे। लंबे पत्रकारिता कार्यकाल में उन्होंने हमेशा निष्पक्षता, जनहित और सच्चाई को सर्वोच्च स्थान दिया। सामाजिक मुद्दों को निर्भीकता से उठाना उनकी पेशेवर पहचान थी।
सूत्रों के अनुसार, वे वर्तमानसत्ता न्यूज़ पेपर से जुड़े एक महत्वपूर्ण दायित्व में भी कार्यरत थे, जहाँ अपनी ईमानदारी, निष्ठा एवं विनम्रता से उन्होंने सबका सम्मान जीता।
उनका निधन उनके परिवार के साथ-साथ पत्रकारिता जगत, सहकर्मियों और उन्हें जानने-वालों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य दे।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।






