रन रोहतक रन’ : हरियाणा दिवस पर दौड़ेगा रोहतक, बढ़ेगा फिटनेस का जज़्बा

रोहतक l एक नवंबर को मनाये जाने वाले हरियाणा दिवस के अवसर पर इस साल रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में ‘रन रोहतक रन’ नाम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रह चुके बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर करेंगे तो वहीं रविंद्र गढ़ गोठड़ा के सरपंच एडवोकेट अमरेंद्र पाल चौहान विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मैराथन के मुख्य आयोजक कुमार रवि चौहान रविंद्रगढ़ गोठड़ा ने बताया कि इस मैराथन दौड़ की शुरूआत सुबह 6.30 बजे से होगीl उन्होने बताया की दौड़ को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी ढाई किलोमीटर की होगी जिसे फैमिली फन रन का नाम दिया गया है वहीं दूसरी श्रेणी पांच किलोमीटर जबकि तीसरी श्रेणी 11 किलोमीटर की होगी। सभी श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटी के अलावा अन्य इनाम भी दिए जाएंगे। रवि चौहान ने आगे बताया कि यह मैराथन दौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया हिट इंडिया’ अभियान से प्रेरित जिसमें किशोर, युवा, एथलीट, पैरा एथलीट सहित सेहत और स्वास्थ्य के प्रति लगाव रखने वाले हर वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही ऐसे आयोजनों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के अलावा समाज को नशा और अपराध मुक्त बनने में भी मदद मिलेगी।

admin

Related Posts

पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 11 views
पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 25 views
दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 11 views
एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 73 views
पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

  • By admin
  • April 24, 2026
  • 79 views
नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 40 views
नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज