डा0 अम्बेडकर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान के अंतर्गत देश की सरकार चुनने के लिए जो वोट का अधिकार दिया था, वोट चोरी देश की 140 करोड़ जनता के वोट के अधिकार पर कुठाराघात है। – देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2025।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देशवासियों को जो वोट का अधिकार दिया, उस पर वोट चोरी सीधा प्रहार है। यह लोकतंत्र और 140 करोड़ जनता के अधिकारों का अपमान है।”

वे आज करोल बाग जिला कांग्रेस द्वारा नारायणा स्थित माता मंदिर परिसर में आयोजित “वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान” में बोल रहे थे। इस अभियान का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री मदन खोरवाल ने किया।

अभियान में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ, एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी सचिव श्री सुखविंदर सिंह डैनी, पूर्व विधायक हरीशंकर गुप्ता, लोकसभा ऑब्जर्वर एडवोकेट सुनील कुमार, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा,

“हमारे नेता राहुल गांधी जी ने भाजपा की वोट चोरी की साजिश को उजागर किया है। देशभर में कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान को मिल रहा जनसमर्थन यह साबित करता है कि भाजपा की जमीन खिसक रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा देश के दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को दबाने की कोशिश कर रही है। चाहे सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश से जुड़ी घटना हो, किसी आईपीएस की आत्महत्या या रायबरेली में हरीओम वाल्मीकि की मॉब लिंचिंग—ये सब उदाहरण हैं कि भाजपा किस तरह सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है।

देवेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे न केवल वोट चोरी रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं, बल्कि अपने क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक मतदाता की वोट सूची की भी जांच सुनिश्चित करें।

“जब लोग मतदान के दिन वोट डालने पहुंचते हैं, तो कई बार पता चलता है कि उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है या किसी और बूथ पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी धोखाधड़ी है,” उन्होंने कहा।

सभा के अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के सच्चे प्रहरी हैं और उन्हें भाजपा की वोट चोरी की राजनीति के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना होगा।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां