सेक्टर-117 में वार्षिक आम सभा अनुशासित एवं खुशहाल माहौल में संपन्न

नोएडा।
सेक्टर-117 निवासी कल्याण समिति की वार्षिक आम सभा आज बड़े ही अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सभा का शुभारंभ अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव द्वारा सभी निवासियों के स्वागत के साथ किया गया। इसके उपरांत नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया गया।

अध्यक्ष श्री यादव ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।
वहीं महासचिव श्री रामेश्वर शर्मा ने आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कोषाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार पाठक ने वित्तीय वर्ष का ऑडिटेड बैलेंस शीट व लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सभा में प्राचीन सनातन धर्म मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत नवनिर्मित भवन से संबंधित आय-व्यय का लेखा-जोखा भी रखा गया, जिसे निवासियों ने ध्वनिमत से स्वीकृति दी।

निवासियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

सभा में सुरक्षा और आवारा कुत्तों की समस्या प्रमुख मुद्दे रहे।
निवासियों ने आरडब्ल्यूए को निम्नलिखित सुझाव दिए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया —

  1. भविष्य की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तीन नए गेटों का निर्माण।

  2. पुराने गेटों व गार्ड रूम की रिपेयरिंग और पेंटिंग।

  3. आगंतुकों की जांच के लिए तीनों गेटों पर इंटरकॉम सुविधा।

  4. सेक्टर में लगे 45 CCTV कैमरों की रिपेयर और वायरिंग को नई आर्म्ड केबल से बदलना।

  5. गेट नंबर-01 का भव्य रूप में पुनर्निर्माण।

  6. मेंटेनेंस डिफॉल्टरों की सूची हर महीने प्रत्येक गेट पर प्रदर्शित करना।

  7. जनवरी 2026 से मेंटेनेंस चार्ज वार्षिक की बजाय मासिक आधार पर वसूलना।

इन सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया गया।
सभा के अंत में निवासियों ने RWA के कार्यों की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि —

“हम सब मिलकर सेक्टर-117 को एक आदर्श और उन्नत सेक्टर बनाएंगे।”

समापन भाषण में अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव ने कहा —

“यह सेक्टर हम सबका है, इसकी बेहतरी के लिए हम सबको एकजुट होकर निरंतर प्रयास करने होंगे। सामूहिक सहयोग ही सेक्टर की खुशहाली और विकास की कुंजी है।”

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां