वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हमे तसल्ली दे सकती है लेकिन हमें जीतने की रणनीति पर काम करना होगा।- देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 258 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में संगठन मजबूती के लिए आज मासिक बैठकों का आयोजन किया गया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भविष्य में उम्मीद के साथ काम करते हुए आगे बढ़ रहा है। ब्लाक की बैठकों में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या मौजूदगी दर्ज कराई।

सभी 14 जिलों में 250 निगम वार्डों के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां और नई दिल्ली विधानसभा व दिल्ली कैंट में 8 ब्लॉक सहित सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉक में बैठकें की। जिनमें क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, ब्लाक पदाधिकारी, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई सहित सभी सेल एवं विभागों के चेयरमैन व पदाधिकारी भी ब्लाक की बैठकों में शामिल हुए।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम बनाना ब्लाक अध्यक्षों की प्राथमिकता होनी चाहिए जिसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हमे तसल्ली दे सकती है लेकिन हमें जीतने की रणनीति पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 12 वार्डों में आगामी निगम उप चुनावों के लिए दिल्ली कांग्रेस ने कॉआर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया है, ताकि हम निगम चुनावों में अभी से काम शुरु कर सके। हमने 12 वार्डों के लिए वार्ड प्रभारी भी नियुक्त किए है जिनको निगम और संगठन में कौशल और राजनीतिक अनुभव है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं सभी जिला और ब्लाक अध्यक्षों से अपील करता हूॅ कि संगठन मजबूती और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करके काम करें। हमारी एकता ही हमारी शक्ति बनेगी। जिन वार्डों में चुनाव होने है उनमें नियुक्त प्रभारियों का जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहयोग करें ताकि वार्ड के चुनाव में कांग्रेस सुचारु रुप से काम कर सके।

 

  • admin

    Related Posts

    थाईलैंड में लहराया तिरंगा: अश्विन कुमार पांडेय और शिवानी पांडेय ने जीते स्वर्ण पदक, भारत का बढ़ाया मान

    नई दिल्ली/गौतम बुद्ध नगर। भारत के उभरते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ियों अश्विन कुमार पांडेय और शिवानी पांडेय ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन…

    राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता से सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भेंट, सितंबर में नोएडा में होगा ‘पर्यावरण संरक्षण महा सम्मेलन’

    नई दिल्ली | 29 जुलाई 2026। राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के प्रतिनिधिमंडल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस