केजरीवला द्वारा जनता के बीच जाकर टूटी सड़कों और बदहाल हालात का निरीक्षण कोरा ड्रामा – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी के साथ अरविन्द केजरीवाल का यह कथन कि अब मैं आ गया हूँ, सारे काम हो जाऐंगे। उनका कथन स्पष्ट करता है कि आतिशी कठपुतली है वास्तव में सरकार केजरीवाल ही चला रहे है। जनता के बीच जाकर टूटी सड़कों और बदहाल हालात का निरीक्षण कोरा ड्रामा है। वर्षों से टूटी सड़कों को जनता के बीच जाकर अपने ही लोगों से कहलवाना कि 6-7 महीने से दिल्ली में काम नही हुआ है, आम आदमी पार्टी जनता को गुमराह करने का षडयंत्र रच रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में काम नही करने वाले अरविन्द केजरीवाल तिमारपुर विधानसभा के दौरा करते वक्त साफ पता चल गया है कि जनता आप पार्टी की सरकार से पूरी तरह नाराज है। लोग चीख-चीख कर बोल रहे थे कि पेंशन नही मिल रही, राशन कार्ड नही बने, पेंशन के लिए जाते है बदतमीजी से बात करते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह जवाब देना चाहिए कि दिल्ली के विकास कार्य रुके ही क्यों थे। आप पार्टी की सरकार, मंत्रियों और विधायकों ने पिछले 6-7 महीने से सिर्फ केजरीवाल और दिल्ली की सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल को दिल्ली की चिंता होती, तो उन्हें जेल जाने से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए था।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज केजरीवाल सड़कों पर जाकर निरीक्षण का ड्रामा कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 10 वर्षो में कभी टूटी सड़कों, अस्पतालों, स्कूलों, चौराहों का निरीक्षण किया था। आप पार्टी के नेता तब कहाँ थे जब दिल्ली में जल भराव, करंट लगने, नालों में डूबने और इमारतों के ढहने के कारण 40 से भी अधिक लोगों की जान चली गई थी? निगम ने सही समय पर इमारतों का निरीक्षण क्यों नहीं किया? अगर निरीक्षण किया होता, तो दिल्ली में इमारत गिरने से लोग नही करते। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के पहले दिन भी जब केजरीवाल मनीष सिसोदिया के साथ निरीक्षण कर रहे थे, तो ऐसे आदेश दे रहे थे जैसे कि वे ही मुख्यमंत्री हों। आतिशी जी ने खुद मान चुकी है कि केवल रिमोट कंट्रोल या नाममात्र की मुख्यमंत्री हैं।  दिल्ली की जनता अब केजरीवाल का ड्रामा भली-भांति समझ चुकी है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली भर की अनधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कॉलोनियों, जे.जे. कलस्टर और झुग्गी झौपड़ी के हर घर के सामने टूटी-फूटी सड़कें, गंदगी के ढेर, घर में गंदा पानी, बंद मोहल्ला क्लीनिक पर जाकर भी केजरीवाल अगर घूमेंगे तो उन्हें अपनी सरकार और विधायकों की नाकामी बखूबी देख सकेंगे। स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों की कमी पर केजरीवाल जनता को जवाब दें।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नाकामियों, भ्रष्टाचार और बदहाल दिल्ली की बदली परिस्थितियों का आकलन करके दिल्ली की जनता ने ठान लिया है आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाकर दिल्ली में बदलाव लाना चाहती है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव