वायनाड में बरपा कुदरत का कहर, आँखों के सामने फैला मौत का मंज़र

केरल के वायनाड में हुई भीषण लैंडस्लाइड , बता दें कि लैंडस्लाइड की चपेट में करीब 200 घर आ गए। अब तक 31 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। सैकड़ों लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सेना मलबे में फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना बना रही है। आपको बता दें कि इसके लिए सेना के हेलिकॉप्टर वायनाड पहुंच गए हैं। उधर, इस हादसे पर पीएम मोदी और वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है। केरल के वायनाड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आज यानी मंगलवार को तड़के 4 घंटे में 3 बड़े लैंडस्लाइड हुए. भूस्खलन की चपेट मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा आ गए। इन गांवों के सैकड़ों घर लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दब कर तबाह हो गए। अकेले चूरलमाला में 200 घरों को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने बताया कि अट्टामाला में आते जाते लोगों को नदी में बहते हुए 6 शव मिले हैं। वहीं, सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित चूरलमाला हुआ है। यहां घरों के बाहर खड़े वाहन, दुकानें और घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। केरल स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी KSDMA ने बताया कि फायर फोर्स और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की और टीमें भी वायनाड पहुंच रही हैं। और रेस्क्यू में मदद के लिए कन्नूर डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स को भी वायनाड जाने का आदेश दिया गया है। हालांकि, भारी बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान भी ठीक से नहीं चल पा रहा है। केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (पीएमओ) ने दक्षिण भारत में भारतीय वायु सेना, नौसेना और सेना स्टेशनों को वायनाड में बचाव और राहत कार्यों में मदद करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि पीएमओ ने स्थिति पर करीब से नजर रखी है और वह राज्य सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य दोनों सरकारें वायनाड के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मिलकर काम कर रही है।

admin

Related Posts

बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 22 views
वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 8 views
ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 8 views
वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

  • By admin
  • June 9, 2026
  • 7 views
जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 13 views
भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

  • By admin
  • June 7, 2026
  • 13 views
अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित