जब दीपक चौरसिया बने बिग बॉस के कंसल्टेंट

जब दीपक चौरसिया बने बिग बॉस के कंसल्टेंट
अपनी रियल लाइफ में न्यूज़ चैनल्स के कंसल्टेंट एडिटर जबसे बिग बॉस के घर में गए है वहाँ पर भी कंसल्टेंट की भूमिका निभा रहे है . घर में कोई भी मुद्दा उठे सबसे पहले घरवालों के साथ साथ बिग बॉस भी दीपक चौरसिया को ही याद करते है. ऐसे में जब इस वीकेंड पर बिग बॉस के घर का सबसे बड़ा रूल तोड़ा गया तो बिग बॉस ने ख़ुद डिसिजन लेने की जगह ये जिम्मेदारी दीपक चौरसिया के कंधों पर डाल दी. विशाल पांडेय ने घर के अंदर मौजूद कृतिका मलिक को लेकर एक टिप्पणी की जिससे उनके पति अरमान मलिक को ग़ुस्सा आ गया और उन्होंने विशाल को एक थप्पड़ जड़ दिया. बिग बॉस के घर के सबसे अहम रूल है कि घर में किसी भी तरह की हाथापाई नहीं की जाएगी. ऐसे में जब घर के अंदर ये रूल तोड़ा गया तो बिग बॉस ने दीपक चौरसिया, रणवीर शॉरी और लवकेश कटारिया को कन्फ़ेशन रूम में बुलाया और ये फ़ैसला लेने की ज़िम्मेदारी दी कि इस घटना को आम घटना माना जाए या स्पेशल केस मान कर फ़ैसला सुनाया जाए. बिग बॉस के पूछने पर दीपक चौरसिया ने लवकेश कटारिया और रणवीर शॉरी के साथ बातचीत करके ये डिसिजन लिया कि इसे एक स्पेशल केस माना जाये. क्योंकि कोई भी पति अपनी पत्नी के ख़िलाफ़ कुछ नहीं सुन सकता. और बिग बॉस ने भी उनके इस फ़ैसले को माना. बिग बॉस के घर में कुछ ही दिन रहकर दीपक चौरसिया ने ना सिर्फ़ घरवालों को अपने सजेशन से सही और ग़लत का रास्ता दिखाया बल्कि बिग बॉस जब भी किसी धर्म संकट में फँसे है उन्होंने भी दीपक चौरसिया पर ही भरोसा जताया.

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां