जलवायु परिवर्तन के प्रति शहरी लचीलापन बढ़़ाने के लिए वनरोपण

EROS TIMES: एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे साप्ताहिक वन महोत्सव कार्यक्रम कें अंर्तगत आज नैचुरल रिर्सोसेस एंड एनवायरमेंटल साइसेसं डोमेन द्वारा ‘‘ में ‘‘जलवायु परिवर्तन के प्रति शहरी लचीलापन बढ़ाने के लिए वनरोपण’’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर जनरल (वन) बिवाश रंजन, एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय, महाराष्ट्र के पूर्व प्रमुख मुख्य वन संरक्षक डा डी के त्यांगी, पंजाब के पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक  विद्या भूषण कुमार और एमिटी स्कूल ऑफ नैचुरल रिर्सोसेस एंड सस्टनेबल डेवलपमेंट के निदेशक डा एस पी सिंह द्वारा किया गया।

 कार्यशाला का शुभारंभ  करते हुए पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर जनरल (वन) बिवाश रंजन ने कहा कि आज की

 यह कार्यशाला बेहद महत्वपूर्ण है, वर्षाकाल प्रारंभ होने वाली है और ऐसे समय में पौधारोपण बेहद जरूरी होता है। शहरीकरण एक अर्थव्यवस्था की प्रक्रिया है जिससे कार्बन उत्सर्जन होता है इसलिए इससे उत्पन्न होनेवाली चुनौतियों को समझना आवश्यक है और उनके निवारण के लिए कार्य करना होगा। उन्होेने नोएडा का उदाहरण देते हुए कहा कि शहरों में आबादी के रहने के स्थान मेे 40 प्रतिशत स्थान अन्य सेवाओं जैसे सड़क, अस्पताल, हरित स्थान, आदि के लिए होते है किंतु यह सिमटते जा रहे है। सबसे अधिक असर पर्यावरण पर पड़ रहा है जिसमें पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या है। विश्व में कुछ शहर पानी की भयंकर कमी से तो कुछ डूबने की कगार पर है|  रंजन ने कहा कि पौधे लगाने, कार्बन उत्सर्जन का को कम करने, स्वदेशी पौधों का रोपने, अक्षय उर्जा का उपयोग करने और स्थायी वनीकरण प्रबंधन का अभ्यास जैसे कुछ कार्य जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण कर सकते है।

एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में विश्व में कोई देश या शहर नही है जो जलवायु परिवर्तन की समस्या से प्रभावित ना हो। हमारे द्वारा छोड़े गये कार्बन पदचाप एक लंबे समय तक पर्यावरण में रहते है इसलिए पौधारोपण को बढ़ावा दे कर और कार्बन उत्सर्जन को कम करने समस्या का निवारण संभव है। एमिटी मे हम छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके समाजिक कर्तव्यबोध के प्रति जागरूक करते है इसलिए इस प्रकार के वन महोत्सव कार्यक्रमों द्वारा छात्रांे को पौधा रोपण के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।  महाराष्ट्र के पूर्व प्रमुख मुख्य वन संरक्षक डा डी के त्यांगी ने कहा कि तापमान, वर्षा और हवा जलवायु परिवर्तन के तीन मुख्य तत्व हैं। तापमान में वृद्धि से ग्लोबल वार्मिंग होती है, बाढ़ और सूखा वर्षा में बदलाव के कारण होता है और चक्रवात और आंधी हवाओं में विचलन के कारण होते हैं। औद्योगिक युग की शुरुआत से ही ग्रीनहाउस गैसों और नाइट्रस ऑक्साइड उत्सर्जन में वृद्धि हुई है और इनमें से अधिकांश उत्सर्जन निशेचित मिट्टी और पशु अपशिष्ट से आते हैं। इसलिए, इन उत्सर्जनों के प्रभाव को कम करने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूर . पंजाब के पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक  विद्या भूषण कुमार ने कहा कि हमे स्वंय को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना होगा और जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए पहल करनी होगी।  कुमार ने कहा कि केवल पौधा रोपण ही महत्वपूर्ण नही है बल्कि उसकी देखभाल करना आवश्यक है जिससे वह एक पूर्ण विकसित वृक्ष बन सकें। एमिटी स्कूल ऑफ नैचुरल रिर्सोसेस एंड सस्टनेबल डेवलपमेंट के निदेशक डा एस पी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों में उत्साह और जागरूकता पैदा करना है जिससे सभी को पर्यावरण से होने वाले नुकसानों की जानकारी हो सके और इसके निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास किये जा सके। इस अवसर पर कार्यशाला में छात्रों और शिक्षक भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां