Swiss Beauty ने ऑफलाइन विस्‍तार करने की घोषणा

2024-25 तक रिटेल टचप्‍वाइंट्स की संख्या दोगुनी बढ़ाकर 30,000 तक पहुँचाने का लक्ष्य

Eros Times: भारत के अग्रणी और भरोसेमंद कलर कॉस्मेटिक्स ब्रांड, स्विस ब्यूटी ने देश भर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार करने और वित्त वर्ष 2024 में टियर 2 और स्मार्ट शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने की महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा किया। सबसे अधिक इनोवेटिव कलर कॉस्मेटिक्स भारतीय ब्रांड मार्च 2024-25 तक भारत के 12 शहरों में अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (ईबीओ) की संख्या दोगुना करने जा रहा है। बेहद तेजी से विस्तार करने की अपनी रणनीति के माध्यम से, स्विस ब्यूटी अपने उच्च-गुणवत्तापूर्ण, प्रीमियम और तरह-तरह की वैरायटी वाले सौंदर्य उत्पादों को अपने ग्राहकों के और करीब उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में 550 से अधिक शहरों में लगभग 25,500 रिटेल टचप्‍वाइंट्स के साथ स्विस ब्यूटी का लक्ष्य इस वर्ष अपनी ऑफलाइन रिटेल मौजूदगी के विस्तार की तेज रफ़्तार का लाभ उठाना है। ब्रांड ने वर्ष 2024-25 में  पूरे भारत में अतिरिक्त 147 ब्यूटी असिस्टेड आउटलेट्स खोलने  और सामान्य व्यापार में मौजूदा संपर्क केन्द्रों की संख्या में 450 से अधिक की वृद्धि करने की योजना बनाई है। लोगों का यह मनपसंद बीएफएफ ब्‍यूटी ब्रांड 11 नए शहरों में अपने ब्यूटी असिस्टेड स्टोर का उद्घाटन करेगा, जिनमें अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़, पंजाब, हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुझ बाज़ार शामिल हैं।

स्विस ब्यूटी फिलहाल एलांटे मॉल चंडीगढ़, सेलिब्रेशन मॉल  उदयपुर, लूलू मॉल  लखनऊ, एमानोरा मॉल – पुणे, मणि स्‍क्‍वैयर – कोलकाता, वीआर मॉल – सूरत, मंत्री मॉल – बेंगलुरु, डीबी मॉल – भोपाल, और मॉल ऑफ़ अमृतसर सहित अनेक शानदार शॉपिंग केन्द्रों में मौजूद है।

स्विस ब्यूटी के सीईओ, साहिल नायर ने कहा कि, “भारतीय ब्यूटी और पर्सनल केयर उद्योग में वृद्धि की भारी गुंजाइश है, क्योंकि कॉस्मेटिक्स बुनियादी हाइजीन उत्पादों से आगे बढ़ते हुए लाइफस्टाइल संबंधी विकल्प बनते जा रहे हैं। हमें स्विस ब्यूटी में कलर कॉस्मेटिक्स के वैश्विक मानकों को पेश करके और नई जगहों में अपने ग्राहकों के ज्यादा करीब उच्च कार्यप्रदर्शन वाली मेकअप सामग्रियाँ उपलब्ध कराकर उत्‍साहित हैं। चूँकि हमारी आमदनी का 60% हिस्सा ऑफलाइन बाज़ारों से आता है, हम अपने रिटेल टचप्‍वाइंट्स को अगले 12 महीनों में विस्तारित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ हम पहले से मौजूद अपने 25,000 से अधिक टचपॉइंट्स के मजबूत नेटवर्क में नई जगहों को शामिल करके इनकी संख्या 30,000 तक पहुँचाने की दिशा में बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हमारा लगभग 40% व्यवसाय टियर 2 और स्मार्ट शहरों से आता है और हम इन क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहते हैं। हमारा मिशन अपने उत्पादों को ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहकों के लिए आसानी से सुलभ बनाना और पूरे भारत में अपने बहुमूल्य ग्राहकों की सौन्दर्य संबंधी ज़रूरतों को पूरा करना है।”

स्विस ब्यूटी ने मेकअप संबंधी अपने उत्पादों की व्यापकता बढ़ाई है। इसने नए कलेक्शन्स का पेश किया है जिनमें नई लिपस्टिक्स और पैलेट्स के विविध रंग शामिल हैं। इनके अलावा, ब्रांड ने उत्सवों और वैवाहिक अवसरों के लिए डिजाईन किये गए विशिष्ट किट्स लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहकों को आकर्षित करना है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला