मंत्री आतिशी ने अपग्रेडेशन व सुदृढ़ीकरण परियोजना को दी मंज़ूरी

निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा रेड लाइट तक की सड़क का अपग्रेडेशन व सुदृढ़ीकरण करवायेगी केजरीवाल सरकार

ये सड़क रिंग रोड का महत्वपूर्ण स्ट्रेच,रोज़ाना लाखों लोग आवागमन के लिए करते है इसका इस्तेमाल

सुदृढ़ीकरण के बाद दिल्ली की यह महत्वपूर्ण सड़क और सुंदर, सुरक्षित व मज़बूत बन जाएगी

Eros Times: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में दिल्ली की सड़कों को को बेहतर बनाने के लिए सरकार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है हमारा विज़न राजधानी की सड़कों को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड की सड़कों में तब्दील करना एक्सपर्ट्स द्वारा सड़कों का करवाया गया है निरीक्षण, निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश-सौन्दर्यीकरण के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से हो पालन दिल्ली की सड़कों को यात्रियों के लिए सुंदर और सुरक्षित बनाना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है। इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मिशन मोड पर काम कर रहा है। इस दिशा में हाल ही में, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने रिंग रोड पर निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा रेड लाइट तक की सड़क के अपग्रडेशन और सुदृढ़ीकरण को मंज़ूरी दी। उल्लेखनीय है कि, ये सड़क रिंग रोड का महत्वपूर्ण स्ट्रेच है और रोज़ाना लाखों यात्री इनका उपयोग करते हैं।

परियोजना को मंजूरी देते हुए, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा, “केजरीवाल सरकार का विज़न अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए शहर में एक वर्ल्ड क्लास और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क स्थापित करने पर है। इस दिशा में सरकार  रिंग रोड जो दिल्ली में यातायात के लाइफ-लाइन की तरह है, शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ती है और लाखों निवासियों के दैनिक आवागमन को सुविधाजनक बनाती है। 

उन्होंने कहा कि, इसके तहत रिंग रोड के प्रमुख रोड स्ट्रेच पर निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा तक की सड़क का अपग्रेडेशन और सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा। 

ये पहल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विभिन्न क्षेत्रों की समग्र कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए दिल्ली के लोगों को सड़कों पर चलने के बेहतर अनुभव देने के विज़न का हिस्सा है। 

बता दें कि इन सड़कों का मूल रूप से निर्माण और अपग्रेडेशान बहुत पहले किया गया था, जिसके कारण ये धीरे-धीरे खराब होने लगीं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने एक्सपर्ट्स की सहायता से सड़कों का निरीक्षण किया है और पीडब्ल्यूडी मंत्री ने जल्द से जल्द इसके सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिये है। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का दिल्ली के लोगों से  वादा है- राजधानी की सड़कों को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड की सड़कों में तब्दील करेंगे और उनके नेतृत्त्व में दिल्ली की सड़कों को को बेहतर बनाने के लिए सरकार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है। परियोजना को मंज़ूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि,सुदृढ़ीकरण के दौरान सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से पालन हो और आवाजाही करने वालों को समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का दिल्ली के लोगों से वादा है कि, राजधानी की सड़कों को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड की सड़कों में तब्दील करेंगे और उनके नेतृत्त्व में दिल्ली की सड़कों को को बेहतर बनाने के लिए सरकार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्माण के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो और निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों के सभी मानकों का पालन किया जाए।

पश्चिमी दिल्ली में पीवीसी मार्केट रोड से रोहतक रोड के बीच की सड़क का भी सुदृढ़ीकरण करवायेगी केजरीवाल सरकार

निगम बोध घाट से चंदगी राम अखाड़ा लाल बत्ती के साथ साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पश्चिमी दिल्ली में पीवीसी मार्केट रोड से रोहतक रोड के बीच की सड़क के भी सुदृढ़ीकरण परियोजना की मंज़ूरी दी।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस