विज्ञान भवन में नाम, नमक, निशान का मान रखने वाले सिक्स सिग्मा वीरो को वायुसेना अध्यक्ष ने किया सम्मानित

सही समय या समय से पहले सिक्स सिग्मा पहाड़ी मेडिकल सेवाओं में प्रतिबद्ध : एयर चीफ वी आर चौधरी

रियल हीरो कार्यक्रम में 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया

Eros Times: विज्ञान भवन में एशिया के सबसे बड़े लीडरशिप महाकुंभ ”सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट“ और ”सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवाड्र्स“ का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने और नाम, नमक, निशान का मान रखने वालों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वायुसेना प्रमुख – एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को देश से जुड़ी सेवा करनी चाहिये चाहे वो किसी भी रूप में हो। वायुसेना चीफ चौधरी ने सिक्स सिग्मा की तारीफ करते हुए वहाँ बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को सिक्स सिग्मा द्वारा किये कार्यों से देश सेवा सीखना चाहिए।

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर राष्ट्रीय स्तर पर नागरिक सेवा प्रदान कर रहा है। हाई एल्टीट्यूड चिकित्सा सेवाओं के प्रति उनका उत्साह, प्रतिबद्धता सराहनीय है और वे तीर्थयात्रियों को या आपदा में निस्वार्थ सेवाएं प्रदान करने में हमेशा समय पर या समय से पहले पहुंच रहे हैं।

साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर सिक्स सिग्मा द्वारा दुर्गम पहाड़ों व स्थानों पर स्वास्थ सेवा के लिए एयर एंबुलेंस व सिक्स सिग्मा हेल्थ मैगजीन का भी विमोचन किया।डॉ. प्रदीप भारद्वाज (सीईओ – सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज) ने कहा कि भारतीय वायुसेना के सहयोग से हम आसमान छू रहे हैं। सिक्स सिग्मा को ऊंचे पहाड़ों में एयरफोर्स की मदद मिल रही है, जहां वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है। भारतीय वायुसेना ऊंचाई वाली चिकित्सा सेवाओं या पर्वतीय क्षेत्रों की किसी भी आपदा में हेलीकॉप्टर सहायता प्रदान कर रही है। सिक्स सिग्मा को वायुसेना से रैपलिंग और स्लाइदरिंग का प्रशिक्षण समर्थन भी मिल रहा है। आज सिक्स सिग्मा विज्ञान भवन में आयोजित सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स में एयर चीफ को मुख्य अतिथि के रूप में पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

डॉ भारद्वाज ने बताया कि इस सम्मेलन में कई देशों के प्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अलावा एक हजार पांच सौ (1,500) से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए कुछ नया करने का यह सही समय है, हमारा देश विश्व की पावचीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जहां पर प्रत्येक क्षेत्र में अपार समभावनाएं है। खासतौर पर हमारे देश का हेल्थ सेक्टर तेजी से लगातार आगे बढ़ रहा है जो प्रतिदिन नए आयामों को स्थापित करते हुए लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करवा रहा है। सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर लीडरशिप समिट-2024 ऊजार्वान युवाओं को बहुउद्देश्यीय मंच प्रदान कराता है, जिससे वे अपने विचारों को नई ऊंचाइयां दे सकें। सिक्स सिग्मा अवार्ड्स समारोह में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. मीनू सिंह की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

इस मौके पर उपस्थित यशपाल शर्मा, फ़िल्म अभिनेता ने कहा कि हमलोग तो फिल्मों के हीरो है असल मे तो आज यहाँ पर देश के असली हीरो उपस्थित है जिनको सही मायनों में अवॉर्ड व सम्मान पत्र देकर सिक्स सिग्मा ने सम्मानित किया। उन्होने वहाँ उपस्थित देश के जाबांज योगेंद्र यादव, मंगेश अनंत नाइक जैसे लोगो ने देश के लिए सरहनीय कार्य किये जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ओले क्रिश्चन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हेलीट्रान्स, नार्वे, कैप्टन मुबशर कपूर, मुख्य परिसंचालन अधिकारी, हेलीट्रान्स, नार्वे, आचार्य (डाॅ.) इशान शिवानन्द, शिव योग एवं परमवीर विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर एवं मानद. कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव, पीवीसी (परम वीर चक्र), कैप्टन बाना सिंह, पीवीसी (परमवीर चक्र) व मंगेश अनंत नाइक (मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले रियल हीरो) एवं विशेष अतिथि एयर मार्शल राजेश वैद्य, (वीएसएम), चिकित्सा सेवा महानिदेशक (डीजीएमएस) – एयरफोर्स, आरती सरीन (एवीएसएम, वीएसएम),डीजीएमएस – भारतीय नौसेना एम.एस. रावत, अतिरिक्त महानिदेशक, आईटीबीपी,यशपाल शर्मा, अभिनेता। सम्मानित अतिथि. भूपेन्दर सिंह हुडा, पूर्व मुख्यमंत्री (हरियाणा), सौरभ भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली, उपस्थित हुए।लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह (डीजीएएफएमएस) महानिदेशक, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं,श्डॉ. धरमिंदर नागर, संस्थापक और प्रबंध निदेशक, पारस हेल्थकेयर, डॉ. अभिजात सेठ, अध्यक्ष, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस)डॉ. बिस्वरूप रॉय चैधरी, संस्थापक और मुख्य संपादक, इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स, आचार्य मनीष, संस्थापक हिम्स हॉस्पिटल और एशिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स, हरीश गुप्ता (क्रिएटिव डायरेक्टर) सीईओ दादा साहब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार और जीआईईबीए, डॉ. राज एस. शाह – अध्यक्ष स्वास्थ्य परिषद सदस्य निदेशक मंडल- व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन – यू.एस.ए., . सोनू शर्मा – प्रेरक वक्ता ने सभी लोगो को सम्बोधित किया।

सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य के अतिरिक्त विभिन्न कार्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले 20 से अधिक वक्ता अपने ओजस्वी शब्दों से उपस्थित लोगों में जोश का संचार किया तो 34 विशेष आमंत्रित मेहमान भी प्रतिभागी बने। इसके अलावा सिने जगत के कलाकार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भारतीय सेना के पराक्रमी योद्धा भी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से-कारगिल युद्ध के हीरो, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह, सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव भी शामिल हुए।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले विशेषज्ञ अपने ओजस्वी शब्दों से प्रतिभागियों को भारत और विश्व के हेल्थ सेक्टर में अमुल-चूल परिवर्तनों के कारण पेश आने वाली परेशानियों और उनके निस्तारण पर विचार प्रकट किया। इसके अलावा समारोह में स्वास्थ्य क्षेत्र को नया आयाम देने वाले भाग्यशाली विजेताओं को ‘सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया।डॉ भारद्वाज ने बताया कि समिट का मुख्य उ्द्देश्य हॉस्पिटलों को आपदा प्रबंधन के समय सेवा देना, स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देना, राष्ट्र के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर करने वाले नायकों का सम्मान करना, डॉक्टरों को स्वास्थ्य प्रबंधन का ज्ञान लेने के लिए प्रोत्साहित करना, हेल्थकेयर के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर मंथन करना, आदि।हेल्थकेयर महाकुंभ के दौरान लोगों को सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के समय पहाड़ी क्षेत्रों में चलाए गए रेस्क्यू आपरेशनों से भी अवगत कराया गया कि किस प्रकार से सिक्स सिग्मा के प्रशिक्षित कर्मी किसी भी परिस्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए कार्य करते हैं। डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड रेस्क्यू कर्मी ‘वर्क हार्ड, मेक इजी’ के फॉर्मूले पर कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि सिक्स सिग्मा के रेस्क्यू कर्मी आर्मी की भांति कार्य करते हैं। वे हर समय किसी भी कठिन परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार रहते हैं। इस बार सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस चारधाम यात्रा के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और अयोध्या में श्रीराम प्रभु के विग्रह की स्थापना के अवसर पर सेवा देने वाले वॉलंटियर्स को माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला