पाठशाला on wheel के जरिये झुग्गियों तक शिक्षा पहुंचाएगा चैलेंजर्स ग्रुप

डिजिटल शिक्षा के जरिये बच्चों को प्रशिक्षित करने का है जरिया।। 

Eros Times: नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा “पाठशाला ऑन व्हील” मुहीम की शुरूआत की गई। जिसके तहत संस्था ने एक ऐसा व्हीकल लॉंच किया जो शहरभर में घूमेगा। साथ ही यह उन क्षेत्रों में भी जाएगा जहां पर झुग्गी बस्तियां मौजूद है किंतु वहाँ के लोग डिजिटल शिक्षा से अनजान हैं इस व्हील का कार्य वहां के बच्चों को हर घर जाकर शिक्षा उपलब्ध कराना होगा। इसका शुभारंभ सेक्टर-21 स्थित शिरोज कैफ़े में आईपीएस शक्ति अवस्थी (डीसीपी, नोएडा पुलिस) ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चैलेंजर्स ग्रुप की यह परियोजना अत्यंत सराहनीय है। इससे ऐसे बच्चे भी शिक्षा से जुड़ सकेंगे जो कहीं ना कहीं अब भी पढ़ाई से दूर हैं।

चैलेंजर्स ग्रुप संस्था के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि टेलस इंटरनेशनल के सहयोग इस व्हीकल को पूरी तरह से स्मार्ट उपकरणों से लैस बनाया गया है। इसमें एलईडी स्क्रीन बच्चों के बैठने के लिए बेंचेस और पंखे पानी व खाने-पीने के सामान तक की व्यवस्था है। ऐसे बच्चे जो आर्थिक कमी के कारण कलम और किताब से दूरी बनाये हुए हैं मुख्य रूप ऐसे बच्चों को इस परियोजना से जोड़ना हमारी प्राथमिकता रहेगी। व्हीकल लांच के मौके पर अजीत सिंह (सीओओ, छाँव फाउंडेशन) ने चैलेंजर्स की पाठशाला के बच्चों को डिजिटल शिक्षा का महत्व समझाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस अवसर पर एक्टिव एनजीओ से अशोक श्रीवास्तव , वैषणवी, विवेक, मेघांनशि, शैलेंद्र, गीतिका, रोशनी व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां