आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में बांटे गए स्मार्ट फोन

Eros Times: नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन बांटा गया। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में बीए.एलएलबी एवं एलएलबी 2023 पास आउट 153 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिए गए। मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान में आईएमएस के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन, रजिस्ट्रार प्रदीप सारस्वत के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि हमारी अपेक्षा है कि सरकार द्वारा दिया जा रहा स्मार्टफोन आप सभी के पढ़ाई-लिखाई में उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन का उपयोग ज्ञानवर्धन विषयों को खोजने एवं पाठ्यक्रम की जटिलता को इंटरनेट के माध्यम से हल करने में सहायक होगी। प्रो. धवन ने स्मार्टफोन वितरित करते हुए छात्रों को शिक्षण कार्य के लिए जागरूक किया, साथ ही जीवन में निरंतर आगे बढने की प्रेरणा दी।   

कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के रजिस्ट्रार प्रदीप सारस्वत ने बताया कि आज बीए.एलएलबी एवं एलएलबी 2023 पास आउट छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया गया। मंगलवार को आईएमएस लॉ कॉलेज के 61 छात्राएं एवं 92 छात्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरण योजना के लाभार्थी बने। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में 153 छात्र-छात्राओं ने स्मार्टफोन प्राप्त कर अपनी खुशियां जाहिर की।  

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत आईएमएस परिसर में बुधवार को बीसीए एवं जनसंचार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार बीबीए के छात्रों को फोन वितरण किए जाएंगे। जिसमें बीसीए के 162 जनसंचार के 68 एवं बीबीए के 549 छात्र-छात्राएं इस योजना के लाभार्थी बनेगें।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 51 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान