स्थायी और चुस्त ऑटोमोटिव सप्लाई चेन के लिए बदलाव

  एमिटी विश्वविद्यालय के औद्योगिक पाटर्नर सीआईआई स्कूल ऑफ लॉजिस्टिक्स द्वारा सम्मेलन का आयोजन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय के मूल्यवान उद्योग भागीदार सीआईआई स्कूल ऑफ लॉजिस्टिक्स द्वारा दिल्ली में ‘‘ ऑटोमोटिव सप्लाई चेन’’ संस्करण का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का शुभारंभ भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के रसद, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के संयुक्त सचिव डॉ सुरेंद्र अहिरवार, दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त श्री शहजाद आलम, सीआईआई स्कूल ऑफ लॉजिस्टिक्स, एमिटी विश्वविद्यालय की निदेशक डा अनिता कुमार एंव अन्य प्रख्यात लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृखंला के व्यवसायीकों द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में सीआईआई इंस्टीटयूट ऑफ लॉजिस्टिक्स, एमिटी विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रो ने हिस्सा लिया।

इस सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के रसद, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के संयुक्त सचिव डॉ सुरेंद्र अहिरवार ने कहा कि उद्योग पेशेवरों को भारत सरकार द्वारा गति शक्ति आंदोलन के अंर्तगत संचालित नीतिगत पहलो का लाभ उठाना चाहिए। उन्होनें ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजनाओं के प्रमुख पहलुओं पर जोर देते हुए दो महत्वपूर्ण विकास चालकों जैसे प्रौद्योगिकी का चल रहा विकास और जलवायु नीतियों का प्रभाव को रेखांकित भी किया।

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त श्री शहजाद आलम ने कहा कि सड़क पहलुआंें के तीन चुनौतियां जैसे प्रदूषण, सुरक्षा और यात्री एंव माल यातायात की सुचारू आवाजाही है। इस प्रकार के सम्मेलन छात्रों को वर्तमान परिदृश्य को जानने और समझाने में सहायक होते है।

सीआईआई स्कूल ऑफ लॉजिस्टिक्स, एमिटी विश्वविद्यालय की निदेशक डा अनिता कुमार ने कहा कि हम उद्योग के लिए पहले दिन से सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाले मानव संसाधन को तैयार करते है। सीआईआई और एमिटी विश्वविद्यालय जैसी उद्योग अकादमिक साझेदारी छात्रों के लिए विजेता की स्थिती है क्योकी इस प्रकार के सम्मेलनों से उन्हें भविष्यवादी दृष्टिकोण और सामग्री से अवगत होने का अवसर प्राप्त होता है जो भविष्य में उन्हे बेहतर व्यवसायिक बनने में सहायता होता है।

सम्मेलन के विशेष उद्योग सत्रों में ब्यूमेर समूह के एमडी और सीईओ एंव सदस्य नितिन व्यास, महिंद्रा लॉजिस्टिक के एमडी और सीईओ रामप्रवीण स्वामीनाथन, आर्मस्ट्रांग डिमैटिक के अध्यक्ष विनित मजगांवकर ने अपने विचार रखे।

इस सम्मेलन में ऑटोमोटिव क्षेत्र के उभरते परिदृश्य को आपूर्ति श्रृखंला के लिए चुनौतियां और अवसर दोनो प्रस्तुत करने, अनुकूलनशीलता और रणनीतिक प्रतिक्रियाओं की आवश्यकता के लिए पहचाना गया। ऐसे परिवर्तनकारी समय में सम्मेलन ने जटिलताओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विशेषज्ञता और विशेष सेवाओं की अपरिहार्यता पर प्रकाश डाला। प्रौद्योगिकी वाहन डिजाइन, विनिर्माण प्रक्रियाओं और परिचालन कार्यात्मकताओं का नया आकार देने वाली आवश्यक प्रेरक शक्ति के रूप में उभरी है। संक्षेप में सम्मेलन ने उभरती ऑटोमोटिव आपूर्ति श्रृखंला में निरंतर सफलता के लिए रणनीतिक अनुकूलन, सहयोग और विशेषज्ञता का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों द्वारा ‘‘ ऑटोमोटिव सप्लाई चेन’’ पर आधारित पेपर का विमोचन किया गया। इस अवसर सीआईआई स्कूल ऑफ लॉजिस्टिक्स, एमिटी विश्वविद्यालय ने भी प्रदर्शनी में अपने शोध व नवचारों का प्रदर्शन किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां