भाग्योदय असरकारी सलाहकार सेवा के अध्यक्ष बने डॉ. कमल टावरी

भारत सरकार के पूर्व सचिव हैं डॉक्टर टावरी उर्फ भाई कमलानन्द 

भाग्योदय प्रमुख आचार्य राम महेश मिश्र ने दी जानकारी
 
Eros Times: लखनऊ। भारत सरकार के पूर्व सचिव डॉ. कमल टावरी उर्फ भाई कमलानन्द को भाग्योदय असरकारी सलाहकार सेवा का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश काडर में 1968 बैच के आईएएस अधिकारी रहे डॉक्टर टावरी को भाग्योदय फाउंडेशन के ट्रस्ट मण्डल ने उनका मनोनयन पत्र आज इंदिरानगर स्थित अकाई भवन में सौंपा।यह जानकारी देते हुए भाग्योदय प्रमुख आचार्य राम महेश मिश्र ने बताया कि भारत भाग्योदय, वैश्विक अभ्युदय, प्रगति एवं मानवता को समर्पित आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठन “भाग्योदय फाउंडेशन” सेवा के नित नए आयाम गढ़ रहा है।

इसी श्रृंखला में भाग्योदय असरकारी सलाहकार सेवा का गठन किया गया है। इसके प्रमुख भारत सरकार के पूर्व सचिव एवं चेन्नई स्थित पंचगव्य विद्यापीठम (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के कुलपति डॉक्टर कमल टावरी होंगे। उन्होंने बताया कि श्री टावरी के नेतृत्व में देश के विभिन्न सेवाओं के वरिष्ठ विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा, जो एक ओर जहां केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों को जरूरी रचनात्मक सुझाव देंगे, वहीं विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की योजनाओं पर अपने अनुभवों का लाभ देंगे तथा उन्हें सहयोग प्रदान करेंगे।आज की सभा में विंग कमांडर द्विवेदी, गन्ना विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह, भाग्योदय महासचिव विनय प्रकाश श्रीवास्तव, भाग्योदय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मुख्य संयोजक मूर्तिकला विशेषज्ञ प्रोफेसर कृष्ण चन्द्र बाजपेई, भाग्योदय स्वास्थ्य निदेशक डा. वंशराज मौर्य, युवा लोकसेवी वेद प्रकाश द्विवेदी, योगगुरु प्रशान्त शुक्ल, आईटी विशेषज्ञ अनुपम मौर्य, स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ देवेश श्रीवास्तव, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य अक्षय भाई, समाजसेवी राजेश प्रसाद मिश्र आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां