इस्कॉन मन्दिर की दसवीं वर्षगांठ पर निकली शोभायात्रा, हजारों लोग हुए सम्मिलित

Eros Times: इस वर्ष इस्कॉन नोएडा मन्दिर की दसवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज से दस वर्ष पूर्व नित्यानन्द त्रयोदशी के दिन ही इस्कॉन नोएडा मन्दिर में श्री श्री राधा गोविन्द देव, श्री श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा एवं श्री श्री गौर निताई का आविर्भाव हुआ था। इस उपलक्ष्य में आज इस्कॉन नोएडा द्वारा एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका प्रारम्भ दोपहर 2 बजे सेक्टर 18 स्थित गुरुद्वारे से हुआ तथा अट्टा मार्केट, सब मॉल, डी एम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक तथा अडोब चौक होते हुए सांय 7 बजे इस्कॉन नोएडा मन्दिर पर इसका समापन हुआ।

इस्कॉन नोएडा के भक्त गण विगत कईं माह से शोभा यात्रा की तैयारी करने में जुटे थे। शोभा यात्रा के लिए एक विशेष बैलगाड़ी का निर्माण किया गया था। सुन्दर सुशोभित बैलों से सुसज्जित बैलगाड़ी पर श्रीकृष्ण बलराम के श्री विग्रहों ने शोभा यात्रा की अगुआई की। सम्पूर्ण यात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन चलता रहा जिसने नोएडा की सड़कों को हरे कृष्ण महामंत्र से पूरित कर दिया। भक्तगणों ने कीर्तन पर झूमकर नृत्य किया। कीर्तन इतना ऊर्जा से पूर्ण था कि मार्ग में शोभा यात्रा में सम्मिलित होने वाले नोएडावासी एवं दर्शकगण भी स्वयं को नाचने से रोक न पाए तथा भक्तों के साथ साथ वे भी नाचने, झूमने और कीर्तन करने लगे।

मार्ग में पड़ने वाले कईं सेक्टर के निवासियों ने शोभा यात्रा तथा भक्तों का फूल माला पहनाकर तथा विभिन्न व्यंजन अर्पित करके स्वागत किया। यात्रा में बैण्ड इत्यादि सुन्दर बच्चों से सजी झाँकियाँ सम्मिलित हुईं। वृन्दावन के श्री राधा कृष्ण, श्रीकृष्ण बलराम की झाँकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से वृन्दावन के श्री राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सभी को आकर्षित किया। लोग मार्ग में रूककर इन झाँकियों के साथ सेल्फ़ी लेते रहे। शोभा यात्रा जहाँ से भी गुजरी वहाँ मार्ग में आने वाले सभी दर्शकों, भक्तों, एवं व्यक्तियों को हलवा प्रसाद वितरित किया गया। मार्ग में आने वाले लगभग 5000 लोगों ने हलवा प्रसाद ग्रहण किया। इसके अतिरिक्त सैंकड़ों लोगों ने इस्कॉन नोएडा के भक्तों द्वारा वितरित भगवदगीता एवं रामायण इत्यादि धार्मिक ग्रन्थों को स्वीकार किया।

पूरे मार्ग में भक्तों के लिए निशुल्क पेयजल की व्यवस्था रही। अत्यन्त उल्लासपूर्ण माहौल में शोभा यात्रा सांय 7 बजे सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मन्दिर पहुँची जहाँ पर सभी भक्तों ने भरपेट स्वादिष्ट डिनर प्रसाद ग्रहण किया। इस शोभा यात्रा के आयोजन में नोएडा पुलिस एवं नोएडा अथॉरिटी का बहुत सहयोग रहा। शोभा यात्रा में लगभग 4000 भक्त सम्मिलित हुए। इस शोभा यात्रा का उद्देश्य सभी नोएडा वासियों को इस वर्ष ब्रह्मोत्सव मनाने के लिए इस्कॉन नोएडा में आमन्त्रित करना एवं घर-घर पर भगवान का पवित्र नाम पहुँचाना था।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान