Amity University ने ACREX इंडिया 2024 एक्सपो में”अपशिष्ट जल से बिजली उत्पादन’’का किया प्रदर्शन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय ने ‘‘डीकार्बोनाइजेशन’’ विषय पर 15 से 17 फरवरी 2024 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपों मार्ट में आयोजित एसीआरईएक्स इंडिया 2024 एक्सपों में अपने अभूतपूर्व नवाचार ‘‘अपशिष्ट जल से बिजली उत्पादन’’ का प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि जलवायु, उर्जा और सतत प्रौद्योगिकी (सीईएसटी) डीएसटी को नेतृत्व डीएसटी में सीईएसटी विभाग की प्रमुख डा अनिता गुप्ता किया जा रहा है और एक्सपो के दौरान एक समर्पित स्टॉल पर डीकार्बेनाइजेशन के लिए पहल और योजनाओं का प्रदर्शन हेतु किया गया है।

इस नवचार को एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एडवंास रिसर्च एंड स्टडीज (सामग्री और उपकरण) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा वी के जैन द्वारा विकसित किया गया है। डीएसटी ने इस प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी में डीएसटी – सीईएसटी प्रभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रौद्योगिकियों का चयन किया है जिसमें दो प्रोजेक्ट आईआईटी दिल्ली से, एक आईआईटी रूड़की और एक एमिटी विश्वविद्यालय से है।

डीएसटी में सीईएसटी विभाग की प्रमुख डा अनीता गुप्ता ने एमिटी स्टॉल का भ्रमण करते हुए कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय के डा वी के जैन द्वारा विकसित की गई नवचार प्रौद्योगिकी बेहद प्रभावी है और इसका व्यवसायिकरण करके आमजन के लाभ के लिए उपयोग होना चाहिए। इस प्रौद्योगिकी का उपयोग जलवायु परिवर्तन, जल गुणवत्ता, प्रदूषण उन्मूलन के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से निपटने में सहायक होगा।

अभूतपूर्व नवाचार ‘‘अपशिष्ट जल से बिजली उत्पादन’’ के बारे में बताते हुए एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस रिसर्च एंड स्टडीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा वी के जैन ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी एक अभिनव प्रणाली है जिसके माध्यम से औद्योगिक अपशिष्ट जल को कुशलतापूर्वक साफ किया जाता है और बाहरी स़्त्रोतों या सामग्रियों पर भरोसा किए बिना उसी पानी का उपयोग करके विद्युत उर्जा का उत्पादन किया जाता है। इस प्रणाली में दो औद्योगिक अपशिष्ट जल में डूबे विभिन्न सामग्रियों से बने दो विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए इलेक्ट्रोड शामिल है। एक इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया के माध्यम से ये इलेक्ट्रोड विद्युत शक्ती उत्पन्न करते है और साथ ही पानी की स्वंय सफाई की सुविधा भी प्रदान करते है। साफ किया गया पानी जो अब पुनः प्रयोज्य है सिंचाई और सफाई उददेश्यों के लिए नियोजित किया जा सकता है।

इस अवसर पर एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस रिसर्च एंड स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर डा अभिषेक वर्मा भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां