नारी तू नारायणी मातृशक्ति सम्मेलन में मातृ शक्ति को किया गया प्रेरित

Eros Times : नोएडा। महिला समन्वय समिति द्वारा नोएडा एवं  ग्रेटर नोएडा में मातृशक्ति का विशाल सम्मेलन भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1000 महिलाओं की प्रतिभागिता रही । तीन सत्रों के इस एक दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय संवर्धिनी न्यास की राष्ट्रीय सचिव माधुरी सदाशिव मराठे ने भारतीय चिंतन में महिला विषय पर अपना ओजपूर्ण प्रबोधन दिया ।

मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के गौरव पूर्ण भूमिका के बारे में बताया और कैसे एक महिला एक परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र का किस तरह विकास कर सकती हैँ। इसके लिए मातृ शक्ति को प्रेरित किया।

समाज के ज्वलंत विषयों पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया जिसमे सभी मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । प्रसार माध्यम विषय पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की डीन प्रो डॉ वंदना पाण्डेय , महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता मणि मित्तल, साइबर क्राइम पर बलजीत सिंह, महिला स्वास्थ्य पर महिला रोग विशेषज्ञ, कैलाश अस्पताल, डॉ सौम्या एवं डॉ रतिका, सुपोषण पर वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ कैलाश अस्पताल डॉ सोनिका एवं पर्यावरण विषय पर संध्या पाण्डेय, HCL फाउंडेशन ने सत्र लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कथक नृत्यांगना रंजना नेब की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना एवं समापन श्री राम चरित पर मनोरम नृत्य नाटिका द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महिला समन्वय की प्रांत संयोजिका डॉ वेदप्रभा त्यागी, क्षेत्र निधि प्रमुख सुरींद्रा शर्मा, क्षेत्र कार्यकरिणी सदस्य कमल ढींगरा, पूर्व विधायक एवं महिला आयोग उप्र की अध्यक्षा विमला बाथम, कैलाश अस्पताल की निदेशक डॉ पल्लवी शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम को सुसंपन्न करवाने में विभाग संयोजिका इंद्राणी मुखर्जी, सह संयोजिका रश्मि सोलंकी, ऋतु पाठक, बौद्धिक प्रमुख अनीता जोशी, संपर्क प्रमुख विद्या रावत एवं आदर्श शिशोदिया, अर्चना त्यागी, मोनिका चौहान, संध्या शर्मा,  रेखा चौहान, प्रियंका सिंह, गरिमा त्रिपाठी, शारदा चतुर्वेदी, दीपाली दीक्षित, वंदना अनेजा, वनिता भट्ट आदि बहनों का पावन योगदान रहा ।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 6 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन