पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल हुआ शुरू, रचनात्मक और समग्र शिक्षा की रखी नींव

Eros Times: दिल्ली | भारत के प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) ने पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू करने की घोषणा की है। यह भविष्य के नजरिये से सृजनशील और मूल्य-आधारित स्कूल है। यह “संस्कृति और नवाचार का संगम” के दर्शन पर आधारित है। पीडब्ल्यू गुरुकुलम सुशांत लोक III, सेक्टर 57, गुरुग्राम में स्थित है।

पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है। यह प्ले स्कूल से ग्रेड 7 तक प्रारंभिक शिक्षा देगा। इसका सिलेबस राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित होगा।  यह अपने शुरुआती बैच में 400 छात्रों का नामांकन करेगा। यह संस्था अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसका लक्ष्य प्रतिभावान छात्र तैयार करना है। इसका फोकस वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता पर होगा, जिसे मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) जैसे कार्यक्रमों द्वारा बढ़ावा दिया गया है, ताकि छात्रों को भविष्य में सफल होने के लिए जरूरी सभी कौशल से परिपूर्ण किया जा सके। पीडब्ल्यू गुरुकुलम में वहनीयता और सामाजिक उत्थान से संबंधित सामूहिक गतिविधियों में छात्रों को शामिल किया जाएगा। स्कूल करुणा और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देगा। स्कूल दबंगई को जरा भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलेगा और सभी छात्रों को सुरक्षित और रचनात्मक वातावरण मुहैया किया जाएगा। 

पीडब्ल्यू गुरुकुलम एक अभिनव शिक्षण संस्थान होगा जहां छात्र मोंटेसरी शिक्षा, रोबोटिक्स और अन्य कौशल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

फिजिक्स वाला के सीईओ और संस्थापक अलख पांडे ने कहा, “हमें पीडब्ल्यू गुरुकुलम की शुरुआत करने पर गर्व है। यह एक अनोखा स्थान है, जहां शिक्षा का आधार सर्व-समावेशी, नवाचार और संस्कृति है। स्कूल,  गहन और नवीन शिक्षा के साथ छात्रों को अपना भविष्य चित्रित करने के लिए एक कैनवास होगा।
पीडब्ल्यू गुरुकुलम में, हमारा लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करेगी और छात्रों को पारंपरिक करियर विकल्पों के बजाय असीमित संभावनाओं में से चुनने में सक्षम बनाएगी।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 6 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन