बच्चों को दवा खिलाकर सीएमओ ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

निठारी स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाकर सीएमओ ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

बच्चे स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें इसलिए खिलाई जाती है पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल : सीएमओ

Eros Times : नोएडा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जनपद के निजी व सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों, किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने नोएडा सेक्टर 31 स्थित कम्पोजिट विद्यालय निठारी में बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

बच्चों को दवा खिलाने से पहले सीएमओ ने पेट के कीड़े निकालने की दवा का महत्व बताया साथ ही यह भी बताया कि इसे खाना क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा- पेट में कीड़े होने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। कीड़े शरीर में कमजोरी पैदा करते हैं क्योंकि जो खाना और तत्व बच्चों के शरीर में पहुंचना चाहिए वह कीड़े खा जाते हैं, इससे शरीर में खून की कमी, कैल्शियम की कमी, कुपोषण हो जाता है। इसके अलावा दस्त, कब्ज, स्किन एलर्जी हो जाती है। कई बार यह कीड़े दिमाग में भी चले जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग साल में दो बार एक से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाता है। फरवरी और अगस्त में यह दवा खिलाई जाती है। इसे सभी को जरूर खाना चाहिए। इस दवा के सेवन से स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने बहुत ही अनुशासित ढंग से शांतिपूर्वक दवा का सेवन किया। दवा खिलाने से पूर्व स्कूल की सहायक अध्यापिका ने बच्चों को बताया कि किस तरह से उन्हें दवा खानी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों की इस समय तबीयत खराब हो या खाना नहीं खाया हो वह इस दवा को नहीं खाएं। जो बच्चे अभी दवा नहीं खा पाएंगे उन्हें पांच फरवरी को दवा खिलाने की व्यवस्था है। स्कूल में बृहस्पतिवार को 498 बच्चों को दवा खिलाई गई।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार ने बच्चों और शिक्षिकाओं को बताया कि यदि दवा खाने के बाद किसी भी तरह उल्टी या मिचली महसूस होती है तो घबराने की जरूरत नहीं। पेट में कीड़े ज्यादा होने पर दवा खाने के बाद सरदर्द, उल्टी, मिचली, थकान होना या चक्कर आना महसूस होना एक सामान्य प्रक्रिया है। दवा खाने के थोड़ी देर बाद सब सही हो जाता है। यदि किसी को बच्चे को ज्यादा दिक्कत महसूस हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर परामर्श करें।

आरबीएसके की डीईआईसी मैनेजर रचना वर्मा ने बताया किस्वयं सेवी संस्था एविडेंस एक्शन के सहयोग से जनपद के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, मदरसों में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गयी। निठारी स्थित कंपोजिट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा के साथ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के नोडल अधिकारी डा. ललित कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार, डीईआईसी मैनेजर रचना वर्मा मौजूद रहीं। स्कूल के सहायक अध्यापक- चंद्र शेखर गोयल, सहायक अध्यापिका पूनम खन्ना, दीपिका रस्तोगी,  कुसुम लता शर्मा, शशि मिश्रा, सरोज आदि का विशेष सहयोग रहा।

मीठी लगी गोली –कम्पोजिट विद्यालय के छात्र मनीष ने कहा कि सभी बच्चों के साथ उसने पेट के कीड़े निकालने की दवा खाई। दवा मीठी और अच्छी लगी। इसे चबाकर खाया और बाद में पानी पिया। विद्यालय के बच्चों ने बताया- इस दवा के फायदे के बारे में टीचर उन्हें पहले ही बता चुकी हैं। मां ने भी कहा था कि स्कूल में जो दवा मिले उसे खा लेना।

भारत सरकार के सहायक पर्यवेक्षक ने लिया जायजा
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान भारत सरकार की ओर से उनके प्रतिनिधि रजत कुमार ने ओम पब्लिक स्कूल गोपाल घर (जेवर) में जाकर कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल में जाकर देखा कि किस तरह बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर कुलदीप राना मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 6 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन