सोनी बीबीसी अर्थ के जनवरी प्रीमियर्स के साथ चलिये रोमांचक सफर पर

Eros Times :नए जोश और उम्मीद के साथ नए साल की शुरुआत करते हुए सोनी बीबीसी अर्थ अपने दर्शकों के लिए प्रीमियर्स की दिलचस्प श्रृंखला लेकर आ रहा है। ज्ञान और रोमांच पर ताजा नजरिये के साथ दर्शकों को फील अलाइव कराने के वादे के अनुसार यह चैनल ‘वर्ल्‍ड्स मोस्ट डेंजरस रोड्स’, ‘एंशिएंट पावर्स, और ‘स्पाई इन द ओशन’ का प्रीमियर करने जा रहा है।
‘वर्ल्‍ड्स मोस्ट डेंजरस रोड्स’ में दर्शकों को छः ब्रिटिश सेलिब्रिटीज के साथ वर्चुअल अभियान पर जाने का अनुभव मिलेगा। यह अभियान दल पृथ्वी के सबसे खतरनाक हाइवेज, विस्मयकारी भूदृश्यों, और सम्मोहक किरदारों की खोज करता है। यह शो उत्तेजना और रोमांच पैदा करने वाला है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ‘एंशिएंट पावर्स’ में दर्शक समय में यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि इस शो में प्राचीन स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों में छिपे रहस्यों पर से पर्दा हटाया गया है। यह प्राचीन जगत में उत्तरजीविता और प्रभुत्व के लिए पाँच शक्तिशाली सभ्यताओं द्वारा सामाजिक, प्रौद्योगिक, और भौतिक चुनौतियों के विरुद्ध संघर्ष की शानदार कहानी है। वहीं, ‘स्पाई इन द ओशन’ लोगों को पानी के नीचे एक असाधारण खुफिया अभियान पर ले जाता है। अत्याधुनिक गुप्त कैमरों के द्वारा यह शो महासागरों में रहने वाले चतुर जीव-जंतुओं पर एक असाधारण नजरिया प्रस्तुत करता है। इसमें पानी की गहराई में बसी दुनिया में महासागरीय जीवन के नए रहस्यों को खोला गया है।
‘एंशिएंट पावर्स’ का प्रसारण 13 जनवरी से शनिवार और रविवार को रात 8 बजे से, ‘वर्ल्‍ड्स मोस्ट डेंजरस रोड्स’ का प्रसारण 15 जनवरी से सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे से और ‘स्पाई इन द ओशन’ का प्रीमियर 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे और प्रसारण सोमवार से गुरूवार तक रात 9 बजे से होगा।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन