नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी – राष्ट्र निर्माण पार्टी

राष्ट्र निर्माण पार्टी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया

Eros Times: राष्ट्र निर्माण पार्टी द्वारा भगवान् श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह के अवसर पर लक्ष्मीनगर में अपने सहयोगी संगठनों के साथ रैली निकाली तथा विजय चौक पर भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इन दोनों कार्यक्रमों में हजारों रामभक्तों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण राममय प्रतीत हो रहा था। श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का ऐसा संगम दिखाई दे रहा था जो अभूतपूर्व था।

इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डा. आनंद कुमार ने लोगों का आह्वान किया कि वे भगवान् राम के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को धन्य बनाएं। उन्होंने आगे बताया कि भव्य राम मंदिर बनने के बाद दासता के चिन्ह समाप्त हुए तथा नए गौरवपूर्ण इतिहास का प्रारंभ हो रहा है। हम सबके लिए यह आनंद का विषय है कि हम इस इतिहास के साक्षी बन रहे हैं। राम राज्य के रूप में भगवान् राम ने आदर्श शासन व्यवस्था का जो रूप हमारे सामने रखा है वही राष्ट्र निर्माण पार्टी के आदर्श हैं तथा राष्ट्र निर्माण, समाज निर्माण, परिवार निर्माण तथा व्यक्ति निर्माण के लिए उन जीवन मूल्यों की आज भी आवश्यकता है।

इस अवसर पर पार्टी के कोषाध्यक्ष दानवीर विद्यालंकार ने बताया कि राष्ट्र निर्माण पार्टी द्वारा लाजपत नगर, मेट्रो स्टेशन के सामने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं द्वारा धरना/प्रदर्शन कर दिनांक 22 जनवरी 2024 को एक दिवसीय अवकाश की मांग केंद्र सरकार से की थी। हम मोदी सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने हमारी मांग पर आधे दिन के अवकाश की घोषणा की। राष्ट्रीय सचिव राधाकांत शास्त्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को स्वतंत्रता प्राप्ति में याद किया तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्रमौली शर्मा, देवेंद्र आर्य, डा. कपिल देव शर्मा, संदीप चौधरी, यतीश चंद्र शर्मा, चमन शर्मा, आतिश गुप्ता, सुशांत, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे। भक्ति संगीत कार्यक्रम में जैसे प्रदीप, अनिता, संगीता जोशी, सीमा शर्मा जैसे प्रमुख कवियों/कवयित्रियो ने अपनी सुरीली आवाज तथा भावपूर्ण संगीत से सबका मन मोह लिया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला