सामाजिक संस्थाओं ने महिलाओं को सम्मानित किया

नोएडा -: रविवार को लायंस क्लब नोएडा शिवा एवम नव ऊर्जा युवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक शाम, नारी शक्ति के नाम समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम  ने द्वीप प्रज्जलित कर किया। अति विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र सिंह और डिस्ट्रिक गवर्नर पंकज विजलबान ने महिलाओं को सम्मानित किया। मंच का संचालन मनोरमा ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में महिला द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के लिए गीत एवं अभिभाषण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वाइस गवर्नर फर्स्ट एके मित्तल ने अपने संबोधन में कहां की आज की महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है चाहे कोई भी क्षेत्र हो महिलाओं की भागीदारी समाज में पुरुषों के समान है।

कार्यक्रम में 60 महिलाओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि विनय मित्तल, विशिष्ट अतिथि विनय सिसौदिया, आदित्य घिल्डियाल, संदीप पाठक, दीपक कनौजिया, रोहित यादव, सूरज चौहान, सोमनाथ, नताशा कुमारी, रजनी सैनी, डॉली शर्मा, दीपक चौधरी, अंकुश प्रजापति, गौरव पंडित, मनोरमा ठाकुर, रोहित शर्मा, चंद्रमा मद्धेशिया, आकाश शर्मा, जीत शर्मा, गोलू, सत्यवान, सुषमा अवाना उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन