सरकार करा रही ‘हास्य रंग उत्सव का आयोजन 2 से 4 जनवरी और लाफ्टर वीकेंड का 5-6 जनवरी

केजरीवाल सरकार करा रही ‘हास्य रंग उत्सव’ और ‘लाफ्टर वीकेंड’ का आयोजन, मुफ्त में लुत्फ उठा सकेंगे दिल्लीवासी

हास्टय रंग उत्सव का 2 से 4 जनवरी और लाफ्टर वीकेंड का 5-6 जनवरी को होगा आयोजन

दिल्ली सरकार का कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन विभाग मिलकर कर रहे यह आयोजन

Eros Times: अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ और काम के दबाव के बीच सकून पाना चाहते हैं तो आपको ‘हास्य रंग उत्सव’ और ‘लाफ्टर वीकेंड’ कार्यक्रम का हिस्सा अवश्य बनना चाहिए। केजरीवाल सरकार दिल्ली में रह रहे लोगों के अंदर खुशियों के कुछ रंग भरने के उद्देश्य से इस सप्ताह यह दो आयोजन कर रही है। दोनों ही कार्यक्रमों में आम जनता का प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है। हास्य रंग उत्सव का 2 से 4 जनवरी और लाफ्टर वीकेंड का 5-6 जनवरी तक आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन विभाग मिलकर यह आयोजन कर रहे हैं। इन आयोजनों में हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर, अहसान कुरैशी और कवि अशोक चक्रधर, अशोक जेमिनी लोगों को हंसी-मजाक से लोटपोट करते नजर आएंगे। इस आयोजन के पीछे सरकार का मकसद लोगों का न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि एक ऐसा माहौल देना है, जहां लोग सामूहिक रूप से एकत्र होकर खुशी का अनुभव कर सकें।

इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिल्ली सरकार का मकसद है कि वह अपने नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्या का भी ध्यान रखे। इस पहल का लक्ष्य लोगों में एकता और खुशियों को आपस में साझा करने जैसे मूल्यों को बढ़ावा देना है। लोगों को एक साथ लाकर अपनी खुशियों को बांटने और जीवन के अन्य पहलुओं का आनंद लेने का मौका देकर केजरीवाल सरकार नए साल की शुरुआत में सभी के लिए एक सकारात्मक और जीवंत माहौल स्थापित करने के लिए समर्पित है।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, हंसी में सभी को एकजुट करने की शक्ति होती है. यह एक ऐसी भाषा है, जिसे किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। हम एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के महत्व को समझते हैं। यह उत्सव केवल मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि इससे आपस में मेलजोल और एकता बढ़ेगी और आने वाले समय के लिए सकारात्मक माहौल तैयार होगा। सामूहिक रूप से साझा हंसी-खुशी के इस आयोजन में शामिल होकर दिल्लीवासियों को एकजुटता की भावना का जश्न मनाना चाहिए, क्योंकि यह आयोजन लोगों को आपस में जोड़ती है।

हर्षाेल्लास के साथ नए साल की शुरूआत करते हुए केजरीवाल सरकार विकास के एक समग्र दृष्टिकोण को अपना रही है। सरकार यह समझती है कि हंसी-खुशी हमारे जीवन की जरूरी कड़ियां हैं। इसी के साथ, हम हंसी और हास्य से भरपूर एक असाधारण सप्ताह ‘हास्य रंग उत्सव’ के लिए उत्सुक हैं, जिसके तुरंत बाद ‘लाफ्टर वीकेंड’ का आयोजन किया जाएगा। 

दिल्ली सरकार की सांस्कृतिक शाखा, साहित्य कला परिषद द्वारा 2 से 4 जनवरी तक ‘हास्य रंग उत्सव’ कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। सरकार ने अपने कला व संस्कृति विभाग और साहित्य कला परिषद के माध्यम से लोगों को हंसी की एक डोज देने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। सरकार इस बात में विश्वास रखती है कि जो समाज एक साथ हंसता है, वह साथ में बना रहता है।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, हंसी एक वैश्विक भाषा है, जो समुदायों को आपस में जोड़ती है। हमारे दैनिक जीवन की भागदौड़ में खुशियों को एक-दूसरे से बांटने के लिए थोड़ा समय निकालना जरूरी है। हास्य रंग उत्सव केवल मनोरंजन के बारे में नहीं है, बल्कि यह एकजुटता और कल्याण की भावना को बढ़ावा देने के बारे में भी है। ‘हास्य रंग उत्सव’ की शुरुआत 2 जनवरी से होगी। इसकी शुरुआत प्रसिद्ध हास्य कलाकार और ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के उपविजेता अहसान कुरैशी के एक साइड-स्प्लिटिंग स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट के साथ होगी, जिसके बाद ‘मेरा पति सलमान खान’ और ‘हकीम.कॉम’ नामक दो मनोरंजक नाटक का आयोजन किया जाएगा। 

फेस्टिवल के दूसरे दिन ‘इंडिया के लॉफ्टर चैंपियन’ के रजत सूद की प्रस्तुति के बाद ‘हाय पड़ोसन’ और ‘ज़िंदगी वन्स मोर’ नामक दो हास्य नाटक आयोजित किए जाएंगे। वहीं, आखिरी दिन प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजा रांचो की प्रस्तुति के बाद सुनील रावा द्वारा निर्देशित हास्य से भरपूर नाटक ‘अंधेरे में’ प्रदर्शित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार की ओर से सभी रचनात्मक और उत्साह से भरे लोगों को हंसी के इस कार्निवाल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि हास्य हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। हास्य रंग उत्सव के माध्यम से हम एक ऐसा माहौल बनाने चाहते हैं, जहां हर व्यक्ति आराम कर सके, तरोताजा हो सके और सामूहिक रूप से आनंद ले सके। 

वहीं, दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित हास्य भरा ‘लाफ्टर वीकेंड’ कार्यक्रम 5 और 6 जनवरी को जनपथ के अंबेडकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें 5 जनवरी को ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर के साथ हंसी भरी शाम का आनंद लिया जा सकता है। 6 जनवरी को ‘श्लाफ्टर वीकेंड’ की आखिरी शाम अशोक चक्रधर, अरुण जेमिनी और अन्य प्रमुख कवियों के साथ हास्य कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी लोगों को इस यादगार फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि हंसी सभी सीमाओं को पार करते हुए लोगों को एक साथ लाती है। ‘लाफ्टर वीकेंड’ सभी खुशियों को एक साथ लाने की शक्ति रखता है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला