राजीव गर्ग व सुखदेव शर्मा पैनल ने चुनाव अधिकारी पर लगाया पक्षपात पूर्ण कार्य करने का आरोप

राजीव गर्ग व सुखदेव शर्मा पैनल का मानना है कि चुनाव अधिकारी, डिप्टी रजिस्ट्रार, डीएम एक दूसरे पर डाल रहे हैं बात 

Eros Times: नोएडा। सेक्टर 29 स्थिति नोएडा मीडिया क्लब में शनिवार को राजीव गर्ग व सुखदेव शर्मा पैनल ने बैठक कर चुनाव अधिकारी पर पक्षपातपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया। पैनल के विभिन्न पदों पर उम्मीदवार के रूप में खड़े पदाधिकारियों ने बताया कि कैसे उनके साथ चुनाव अधिकारी न्याय नहीं कर रहे हैं।

अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव गर्ग का आरोप है कि सेक्टर-11 व सेक्टर-108 में एक समान स्थिति है। इसके बावजूद सेक्टर-11 में कोई परिवर्तन नहीं करते हुए। सेक्टर-108 में महासचिव के स्थान पर दूसरे पदाधिकारी को मतदाता सूची में जोड़ दिया, जबकि वह पहले सूची में थी। सेक्टर-145 में मकान नहीं है, लेकिन वहां पर आरडब्ल्यूए पंजीकृत करा फोनरवा का सदस्य बना दिया है। हमारे साथ चुनाव लड़ रहे साथियों के फार्म की जानकारी भी दूसरे पैनल के पास पहुंच रही है। उन्होंने लिखित शिकायत तक में इसका जिक्र किया है। लोकतंत्र में निष्पक्ष  इस संबंध में योगेंद्र शर्मा का कहना है कि इस पैनल का इरादा चुनाव को टालना है। 

राजीव गर्ग पैनल ने नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता की। जिसमें राजीव गर्ग ने कहा कि योगेंद्र शर्मा पैनल साजिश कर रहा है और उस साजिश में चुनाव अधिकारी भी शामिल हैं। इनकी देखरेख में चुनाव होने पर पारदर्शिता नहीं रहेगी। ओमवीर बंसल को अगर चुनाव से रोका जाता है तो हम चुनाव में नहीं जायेंगे। ऐसे में चुनाव को निरस्त किया जाए, नहीं तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

महासचिव पद पर खड़े सुखदेव शर्मा ने कहा कि इस चुनाव को पूरी तरह से प्रभावित करने का काम शुरु से हो रहा है। जिसमें एक एक करके मतदाताओं को उनके मतदान से वंचित करने के लिए उन्हें फोनरवा में सदस्य ही नहीं बनाया गया। वहीं, कई आरडब्ल्यूए को जानबूझकर गलत तरीके से अध्यक्ष पद से ही हटा दिया गया। जबकि उनके स्थान पर दूसरे लोगों को अध्यक्ष पद पर बैठा दिया गया, जो कि गलत है। हम सब इसका विरोध करते हैं।

सेक्टर 52 अरावली अपार्टमेंट के अध्यक्ष ओ.पी. यादव ने कहा कि जिस तरह से चुनाव अधिकारी दूसरे पैनल के प्रभाव में आकर फैसले ले रहे हैं वह बिल्कुल ही सही नहीं है। वहीं, सेक्टर 22 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि वह फोनरवा के चुनाव में मतदाता बनाए जाने से जानबूझकर वंचित किया गया है। इसमें चुनाव अधिकारी की ही भूमिका है।

इस मौके पर जगदीश कुमार जग्गा, सतवीर यादव, नरोत्तम शर्मा, ओपी यादव, अनीता सिंह, जेपी उप्पल, अनिल सिंह, संजीव कुमार, एनपी सिंह सहित राजीव गर्ग पैनल के लोग उपस्थित रहे। वहीं, राजीव पैनल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था जिसके द्वारा प्रशासन पर अनेक आरोप लगाए गए हैं।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन