GST से परेशान उद्यमी-व्यापारी, समाधान तलाशे सरकार -सत्यवीर सिंह

Eros Times: नोएडा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू हुए छह साल हो चुके हैं, अभी भी उद्यमी-व्यापारियों की दुश्वारियां कम नहीं हो पाई हैं। जीएसटी ने कारोबार को आसान बनाने की बजाय जटिल बना दिया है। सरकार ने वादा किया था कि गलती के लिए उद्यमी-व्यापारियों की मदद की जाएगी, समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। मगर सरकार अपने वादे को भूल रही है। व्यापारी-उद्यमियों की गलतियों को दंड, अपराध और पेनाल्टी में बदलकर परेशानी बढ़ा दी गई है। लघु उद्योग भारती नोएडा के पूर्व महासचिव सत्यवीर सिंह ने राज्य जीएसटी विभाग की एडिशनल कमिश्नर अदिति दुहान को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। 

लघु उद्योग भारती नोएडा के पूर्व महासचिव सत्यवीर सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि उद्यमी-व्यापारियों को 2017-18 में पोर्टल के माध्यम से टैक्स में अंतर के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पोर्टल पर किसी नोटिस का रिप्लाई देने के लिए जो समय प्रदान किया जाता है और उसके अगले दिन पोर्टल बंद कर दिया जाता है। जीएसटी जुलाई 2017 से लागू की गई थी। नवीन कर प्रणाली के संबंध में पूर्ण जानकारी उद्यमियों एवं व्यापारियों को नहीं थी। साथ ही, अधिकारियों एवं कर विशेषज्ञों को भी पूर्ण जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही जीएसटी के नियमों में अनेकों बार बदलाव किए गए। ऐसी विषम परिस्थितियों में न्यूनाधिक कमियां होना स्वाभाविक था। जबकि उद्यमियों का किसी भी कर देयता से बचने का कोई आशय नहीं था। परंतु इतने वर्षों के उपरांत अब नोटिस जारी करना न्याय संगत नहीं है। 

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग उठाई कि वर्ष 2017-18 के लिए सुधार के लिए एक और मौका दिया जाए। दंड, अपराध और पेनाल्टी के प्रावधानों को खत्म किया जाए। 10 हजार रुपये तक अगर कोई देयता बनती है तो पेनाल्टी के स्वरूप को खत्म किया जाए। देयता बनती है तो एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज के अनुरूप ही ब्याज दर निर्धारित की जाए। उद्यमी-व्यापारियों की गलतियों को दंड, पेनाल्टी अपराध में समायोजित नहीं किया जाना चाहिए। उद्यमिता-व्यापार देश की अर्थव्यवस्था का आधार है, इसको संजो कर रखा जाए ना कि ध्वस्त करने का काम किया जाए। जीएसटी को व्यापारी वर्ग ने सहर्ष स्वीकार किया है तो उद्यमी-व्यापारी हित में गलतियों का समाधान सरकार को खोजना चाहिए। सरकार को अपनी कथनी और करनी में फर्क नहीं करना चाहिए। 

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 94 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान