DAV Public School में मनाया गया सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबज़ादों का शहीदी दिवस

Eros Times: नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल में 26 दिसंबर को सिख धर्म के दसवे गुरु गुरू गोविंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह, जोझारसिंह, ज़ोरावर सिंह और फ़तेहसिंह की शहीदी दिवस पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनाने की परंपरा आरंभ हुई।वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने गुरू गोविंद सिंह के चार वीर पुत्रों की शहीदी का परिचय दिया एवं उनके जीवन के मुख्य अंशों को अभिनीत करके कार्यक्रम का आरंभ किया।

जिसमें मुग़लों का मुक़ाबला करते हुए धर्म परिवर्तन व समर्पण के स्थान पर मृत्यु को गले लगाना श्रेयस्कर समझा। राष्ट्र -प्रेम व धर्न की आन-बान के लिए नींव में दफ़ना दिए गए।गुरू गोविंद सिंह जी व गुरू ग्रंथ साहिब जी के आदर्शों व सम्मान हेतु चार साहिबज़ादों के महान योगदान को चरितार्थ किया। तत्पश्चात् उनकी प्रशंसा में कविता वाचन द्वारा श्रद्धा व्यक्त की गई । गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान का ओजस्वी पूर्ण परिचय देते हुए इस अवसर की गरिमा को दुगुना किया और सभी की रगों में ओज और उत्साह की लहर दौड़ा दी।कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्राकांत ने छात्रों को संबोधित करते हुए वीर साहिबज़ादों जी के त्याग और अदम्य साहस के विषय में बताते हुए कहा कि वीर साहिबज़ादों जी के धर्म और राष्ट्र के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के आदर्शों को जीवन में उतार कर ही श्रद्धा व्यक्त की जा सकती है। विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में  सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति छात्रों में सजगता, सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत  रखने में सफल भूमिका निभाते हैं l

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन