कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के चलते दिल्ली के सभी अस्पतालों में कोरोना से निपटने को लेकर तेज हुई तैयारियां

कोरोना से निपटने की तैयारीयों का जायजा लेने लोकनायक अस्पताल  पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

कोरोना के मरीजों के लिए 20 बेड किए गए अरक्षित, कोरोना के मरीज ना होने के चलते सभी बेड पड़े हैं खाली

कोरोना के मरीजों के लिए अलग हेल्प  डेस्क की व्यवस्था, पुष्टि होते ही तुरंत किया जाएगा इलाज

दिल्ली में अब तक JN.1 से पीड़ित केवल एक मरीज़ की पुष्टि, वह भी स्वस्थ होकर पहुँचा अपने घर

कोरोना की जांच हेतु अस्पताल में अलग जाँच केंद्र की व्यवस्था, कोरोना एवं फ्लू के लक्षण दिखते ही तुरंत किया जाएगा आरटीपीसीआर टैस्ट

Eros Times: दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को दिए गए निर्देश, पूरी रखें कोरोना से निपटने की तैयारीयाँ कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार एक्शन मोड में, किसी भी अस्पताल में कोरोना की तैयारी की जांच हेतु औचक निरीक्षण कर सकते हैं स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के चलते दिल्ली सरकार सतर्क, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में तैयारीयों का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए 20 बेड किए गए आरक्षित, अभी तक अस्पताल में एक भी मरीज की नहीं हुई है पुष्टि, कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग हेल्प डेस्क की व्यवस्था, कोरोना की जांच हेतु अस्पताल में बनाया गया अलग जांच केंद्र, कोरोना की पुष्टि होते ही तुरंत कोरोना के मरीज को दिया जाएगा उपचार, दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को तैयारी दुरुस्त रखने के दिए गए हैं निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज लगातार परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं I 

जैसा कि ज्ञात है देश में एक बार फिर कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 ने दस्तक दी है I इसी संदर्भ में दिल्ली सरकार आने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी में जुट गई है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके I इस संदर्भ में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का निरीक्षण किया I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में पहुंचकर कोरोना के मरीजों के लिए की गई तैयारी का जायजा लिया, प्रशासन से तमाम तैयारियां के बारे में जानकारी हासिल की और तमाम संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए I साथ ही साथ सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया I 

अस्पताल द्वारा कोरोना से निपटने के लिए की गई तैयारी के संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए एक अलग ही वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें कोरोना के मरीजों के लिए लगभग 20 बेड की व्यवस्था की गई है और कोरोना बीमारी में मरीजों को होने वाली समस्याओं से निपटने की सभी व्यवस्थाएं भी उस वार्ड में मौजूद है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूरे वार्ड का जायजा लिया I उन्होंने बताया हालांकि अभी पूरा वार्ड खाली पड़ा हुआ है, क्योंकि अस्पताल में अभी तक एक भी कोरोना मरीज के होने की पुष्टि नहीं हुई है I परंतु लगातार अस्पताल में कोरोना के लक्षणों से संबंधित मरीजों की जांच की जा रही है, जैसे ही कोई भी कोरोना संबंधित मरीज की पुष्टि होती है, उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया जाएगा I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है और परिस्थितियों को देखते हुए आगे भी जो जरूरत होगी उस हिसाब से तैयारी की जाएगी I 

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग से हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, ताकि कोरोना के मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और साथ ही साथ अस्पताल में आने वाले अन्य मरीजो को भी किसी प्रकार का खतरा न हो I क्योंकि यदि एक ही जगह पर सभी मरीजों की जांच की जाएगी तो उस स्थिति में एक मरीज से दूसरे मरीज को कोरोना होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है I इन सभी परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए कोरोना के मरीजों के लिए अलग से हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है I 

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में जैसे ही कोई भी कोरोना या फ्लू जैसे लक्षण वाला मैरिज की पुष्टि होगी, तुरंत उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा और इस आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए अस्पताल में अलग से एक जांच केंद्र की व्यवस्था की गई है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कोरोना के मरीजों के लिए अलग से यह जांच केंद्र बनाया गया है, ताकि कोरोना से पीड़ित मरीजों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े और जल्द से जल्द इस बीमारी की पुष्टि हो सके ताकि यदि किसी मरीज को कोरोना पॉजिटिव आता है तो तुरंत प्रभाव से उसे इलाज मुहैया कराया जा सके I अलग जांच केंद्र बनाने से कोरोना के फैलने के खतरे को भी कम किया जा सकता है I इसी सोच और सतर्कता के साथ अस्पताल प्रशासन ने कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीज के लिए अलग जांच केंद्र की व्यवस्था की है I 

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 से पीड़ित मरीजों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया, कि दिल्ली में अभी तक JN.1 के केवल एक ही मरीज की पुष्टि हुई थी I उन्होंने बताया कि वह मरीज पुष्टि होने के पश्चात नजदीकी किसी अस्पताल में भर्ती हुआ था I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वह मरीज भी अब स्वस्थ हो चुका है और अपने घर लौट चुका है I उन्होंने बताया हालांकि यह वेरिएंट पहले वाले वेरिएंट से कम खतरनाक प्रकृति का है, परंतु हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ दिल्ली की जनता को भी सावधान रहने की सलाह दी, ताकि दिल्ली में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को कोरोना बीमारी का खतरा नहीं हो और दिल्ली में किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत क्षति न हो I 

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, कि दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, कि अस्पताल में कोरोना से निपटने की सभी तैयारियों को दुरुस्त रखा जाए I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा हालांकि दिल्ली में अभी किसी प्रकार की कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है, परंतु सावधानी को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों को पहले ही सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यदि भविष्य में किसी प्रकार की आपदा जैसी परिस्थितियां आती हैं तो उस स्थिति से आसानी से निपटा जा सके I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं आशा करता हूं  ईश्वर इस प्रकार की कोई समस्या ना पैदा होने दे, परंतु हमें अपनी तरफ से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है और इस संदर्भ में सभी अस्पतालों को अपनी तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं I 

दिल्ली सरकार कोरोना के इस नए वेरिएंट JN.1 को लेकर अब एक्शन मोड में आ गई है I दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को कोरोना संबंधित सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और साथ ही साथ इस बात की भी जानकारी दे दी गई है, कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज लगातार दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु औचक निरीक्षण कर रहे हैं I सभी अस्पताल अपनी अपनी तैयारीयों को दुरुस्त रखें I यदि किसी भी अस्पताल में किसी प्रकार की कोई लापरवाही पाई जाती है तो अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा हालांकि दिल्ली में अभी किसी प्रकार की घबराने वाली स्थिति नहीं है, परंतु इसका यह कतई मतलब नहीं है कि अस्पताल प्रशासन ढीला रवैया अपनाए I सभी अस्पतालों को कोरोना से निपटने हेतु तैयार रहना है I

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला