डॉ. बत्रा’ज पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स का आयोजन

Eros Times: मुंबई |अपनी गंभीर बीमारियों और दिव्यांगता पर जीत हासिल कर समाज में सक्रिय रूप से उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों की प्रतिभा को सबके सामने लाने के लिए समर्पित डॉ. बत्रा’ज़ पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में किया गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में चंद्रकांत सागर, अपूर्व कुलकर्णी, गुल्फाम अहमद, प्रतीक मोहिते, और डॉ. इंशाह बशीर इन पांच प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने न केवल अपनी अक्षमता और कमियों पर जीत हासिल की बल्कि समुदाय के विकास में उल्लेखनीय योगदान मशहूर फिल्म अभिनेत्री फातिमा सना शेख इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं, जिन्होंने कार्य़क्रम में अपनी मौजूदगी से चार-चांद लगाए।

पुरस्कार विजेताओं का चयन करने वाली प्रतिष्ठित जूरी में बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज, पद्मश्री पुरस्कार विजेता और डॉ. बत्रा’ज़ ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. मुकेश बत्रा, श्रीमती मेनका संजय गांधी, विवेक ओबेरॉय और आर. बाल्की शामिल थे। देश भर से आए सैंकड़ों आवेदनों में विजेताओं का चयन करना जूरी के लिए काफी मुश्किल काम था।

इस कार्यक्रम में आए मेहमानों को दृष्टिहीन व्यक्तियों के ऑर्केस्ट्रा “स्वरांगी” की म्यूजिकल परफॉर्मेंस से मनोरंजन कर उन्‍हें मंत्रमुग्‍ध करने वाला अनुभव प्रदान किया गया। आमाद डांस सेंटर के कलाकारों ने व्हीलचेयर पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी। इस कार्यक्रम में केवल एक पैर होने के बावजूद नरेंद्र कश्यप ने प्रेरणा देने वाली परफॉर्मेंस से सभी को मोहित कर लिया।

पद्मश्री पुरस्कार विजेता और डॉ. बत्रा’ज़ ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. मुकेश बत्रा ने कहा, “मेरा मानना है कि मरीजों को ठीक होने की प्रेरणा उन रोगियों से मिलती है, जो बीमारी से सफलतापूर्वक उबर चुके हैं। विशेष क्षमताओं का प्रदर्शन करने वाले ये दिव्यांग व्यक्ति उन लोगों के लिए प्रेरणा हैं, जो किसी बीमारी या अक्षमता से जूझ रहे हैं। ट्रीटमेंट के क्षेत्र में प्रमुख ब्रैंड होने के नाते हमें विशेष प्रतिभा के धनी इन दिव्यांगों की अनोखी कहानियां लोगों के सामने लाने में काफी गर्व महसूस हो रहा है। ये इन लोगों से मिलने वाली सच्ची प्रेरणा का प्रतीक बनीं। हम इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. राजीव बजाज और हमारे दूसरे प्रायोजकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।’’

बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने कहा, “मेरा होम्योपैथी के विज्ञान में दृढ़ विश्वास है और मैं लोगों से इसकी पैरवी करता हूं। मैंने होम्योपैथी की लोगों को ठीक करने की ताकत को अपनी आंखों से देखा है। डॉ. बत्रा ने इसे आधुनिक बनाया है और से दुनिया भर में पहुंचाया है। हम डॉ. बत्रा’ज़ पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स के लिए कई वर्षों से साझेदारी कर बेहद खुश हैं। हम अपने असाधारण प्लेटफॉर्म से अपने दिव्यांग भारतीय साथियों को मदद प्रदान कर काफी खुश हैं।’’

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने इस अवसर पर कहा, ‘‘एक स्‍वस्‍थ जीवन जीने के लिये पॉजिटिव रहना सबसे जरूरी चीज है। मुझे डॉ. बत्रा’ज पॉजिटिव हेल्थ अवार्ड्स के 15वें संस्करण में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है। मैं होम्योपैथी की शक्ति में पूरा विश्वास करती हूं क्योंकि यह उपचार का एक प्राकृतिक तरीका प्रदान करती है और इसका कोई साइड-इफेक्‍ट भी नहीं है। मैं वास्तव में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर आभारी महसूस कर रही हूं, जहां मैंने इतनी सारी प्रेरक कहानियों और प्रदर्शनों को देखा। मैं डॉ. मुकेश बत्रा को मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। डॉ. मुकेश बत्रा सभी के लिए एक प्रेरणा हैं और उदारता से समाज को वापस देते हैं। यह एक दुर्लभ और प्रेरणादायक गुण है। समाज में बदलाव लाने के लिए आपको सफल होने की जरूरत नहीं है। आपको बस सही मानसिकता की जरूरत होती है। जब भी मैं डॉ. मुकेश बत्रा से मिलती हूं, तो मुझे कुछ नया सीखने को मिलता है।”

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला