सुपरस्टार श्रीदेवी को समर्पित होगा 9वां खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव

बोनी कपूर, गुलशन ग्रोवर, असरानी आदि होंगे प्रमुख, आकर्षण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कौशल किशोर व कुलस्ते आदि केंद्रीय मंत्री भी होंगे मेहमान

Eros Times: खजुराहो। नौवें खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन 16 दिसम्बर को भव्यता के साथ होगा। 22 दिसंबर तक चलने वाले इस आठ दिवसीय समारोह को इस बार दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी को समर्पित किया गया है। संयोजक प्रयास प्रोडक्शन के निदेशक राजा बुंदेला ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन श्रीदेवी के पति बोनी कपूर सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव में देश विदेश की फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा। इसके लिए हमेशा की तरह टपरा टाकीजें भी तैयार की गईं हैं जो महोत्सव में देश विदेश के कलाकारों और निर्माताओं – निर्देशकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनती हैं। राजा ने बताया कि श्रीदेवी ने अपने अभिनय से दुनिया भर में भारतीय फिल्मों को पहचान और ख्याति दिलाई। उन्होंने अभिनय के नए आयाम भारतीय फ़िल्म जगत में स्थापित किये। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ आदि की सैकड़ों फिल्मों में काम किया।

4 साल की उम्र से अभिनय कर रही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि स्वरुप यह महोत्सव समर्पित किया गया है। भारत सरकार उन्हें पदमश्री से भी सम्मानित कर चुकी है। महोत्सव में गदर 2 फेम मनीष बाधवा, असरानी, गुलशन ग्रोवर, हरीश भिमानी, अली खान, पंकज धीर जैसे ख्यात अभिनेता भी आ रहे हैं। फिल्मोत्सव में केंद्रीय मंत्रियों कौशल किशोर और फगगन सिंह कुलस्ते के आने की स्वीकृति मिल चुकी हैं और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहले या अंतिम दिन यहां आएंगे। उनके विस्तृत कार्यक्रम की अभी प्रतीक्षा है। महोत्सव के आयोजन में सुष्मिता मुकर्जी बुंदेला, निर्देशक राम बुंदेला, अभिनेता व प्रोडक्शन से जुड़े जगमोहन जोशी, राकेश साहू आदि कलाकार भी विशिष्ट सहयोगियों में हैं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला