भारत संकल्प यात्रा की कड़ी में एक सार्थक कदम है ‘नमो सेवा केंद्र’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया नमो सेवा केंद्र के खुर्जा शाखा का अनावरण

बंसल मार्केट गांधी रोड खुर्जा पर नमो सेवा केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

Eros Times: गोपाल कृष्ण अग्रवाल का खुर्जा आगमन पर बाल्मीकि चौक पर फूल माला, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। वातावरण गोपाल कृष्ण अग्रवाल जिंदाबाद- जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान  हो उठा। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर  आशीर्वाद प्राप्त किया।  वहां से जन समूह के साथ पैदल सभी से मिलते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बंसल मार्केट स्थित नमो सेवा केन्द्र पहुंचे।

इस अवसर पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नमो- सेवा केंद्र खुर्जा की  स्थापना की गई है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि  हम कम से कम 10 व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तो पात्र व्यक्तियों को अवश्य लाभ पहुंचेगा और एक सशक्त भारत का निर्माण होगा।
जिला पंचायत सदस्य नाहर सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम पायदान तक पहुंचाने में जुटना होगा ।

इस अवसर पर संचालन नगर कोषाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने किया और अध्यक्षता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जी ने की।
इस अवसर पर  ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, जिला पंचायत सदस्य नाहर सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजीव बंसल, खुर्जा विधानसभा विस्तारक अमित झा, आशीष गोयल, जयप्रकाश बंसल, गिरीश चौहान ,ललित गुप्ता, शुभम गुप्ता, डीसी गुप्ता, डॉ अनिल गुप्ता, विनीत आर्य, चंद्र प्रकाश तायल, दीपक गर्ग आढती, दीपक गर्ग पूर्व अध्यक्ष,फायर फाइटर पवन गौतम, संजीव तायल, पवन गुप्ता, राजीव कुमार शिमला वाले, राजीव वर्मा, लज्जा वाष्र्णेय, सत्य प्रकाश माहौर, गजेंद्र जाधव, मनीष शर्मा, गोलू महौर, राकेश कुमार, चमन लाल जुनेजा, राजू त्यागी, रामबाबू, सत्येंद्र जादौन,  आदि उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 8 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 19 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 42 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 24 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 11 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 27 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस