एको और फोनपे ने लाखों लोगों तक बीमा पहुंचाने के लिए महत्‍वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की

Eros Times: बेंगलुरू: एको जनरल इंश्योरेंस ने फोनपे के साथ महत्‍वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। अब उपभोक्‍ता सीधे फोनपे प्लेटफॉर्म पर अपनी कार एवं बाइक के लिए इंश्‍योरेंस प्रोडक्‍ट्स खरीद सकेंगे। इस साझेदारी में एको के ग्राहकों को सबसे अधिक महत्‍व देने के नजरिये का संयोजन फोनपे के विशाल वितरण नेटवर्क के साथ किया गया है, इससे एको के उपभोक्ताओं को बीमा उत्‍पादों तक आसानी से पहुंच मिलेगी। 

इस साझेदारी के जरिए एको भविष्य में स्वास्थ्य बीमा और अन्य उत्पादों समेत अपनी पेशकशों का विस्तार करेगा। फोनपे के साथ एको का जुड़ना नवीनतम साझेदारी एपीआई स्टैक से पावर्ड है, जिसे मॉड्यूलरिटी और आसान एकीकरण के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। एपीआई स्टैक ऑनलाइन वितरकों के साथ तेज और कुशल सहयोग को सुनिश्चित करेगा, ताकि सभी फोनपे समेत सभी साझेदारों को पर्सनलाइज्ड कीमतें, नया एसकेयू और बेहतर अनुभव मिल सके।

फोनपे के यूजर्स को एको की बीमा पेशकशों से लाभ होगा, जो न केवल किफायती मूल्य की पेशकश करता है, बल्कि उद्योग-अग्रणी क्लेम्स और सेवा अनुभव का भी वादा करता है। यह साझेदारी पूरे भारत में लाखों ग्राहकों को सहज, किफायती और विश्वसनीय बीमा कवरेज प्रदान करने के लिए एको और फोनपे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस साझेदारी के बारे में, एको जनरल इंश्योरेंस के सीईओ संजीव श्रीनिवासन ने कहा, “फोनपे के साथ यह साझेदारी भारत में बीमा को लोकतांत्रिक बनाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एको के ग्राहकों को सबसे अधिक महत्‍व देने के नजरिये और फोनपे के विशाल वितरण नेटवर्क को मिका संयोजन कर, हम लाखों ग्राहकों को बेहतरीन कीमत और सुविधा प्रदान करने की स्थिति में हैं, जिससे बीमा को सभी तक पहुंचाने और इसे खरीदना आसान बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।”
 
फोनपे इंश्योरेंस के सीईओ विशाल गुप्ता ने कहा, “फोनपे भारत में बीमा के परिदृश्य को बदल रहा है। हम खरीदारी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हुए ग्राहकों को सर्वश्रेष्‍ठ बीमा उत्पादों में से चुनने की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित नजरिये के लिए प्रसिद्ध एको के साथ साझेदारी करके, हम अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के साथ ही भारत में डिजिटल बीमा की प्रगति में सक्रिय रूप से योगदान करेंगे।”

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन