अभाविप की शोभायात्रा में राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा लघु भारत

अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन की शोभायात्रा में देश की विविधता का दिखा रंग।

Eros Times: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 69 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर के मध्य दिल्ली के बुराड़ी में अस्थायी टेंट सिटी, इंद्रप्रस्थ नगर में जारी है। इस अधिवेशन के अंतर्गत आयोजन स्थल से निकलकर डीयू के दौलतराम कॉलेज के मॉरिस नगर चौक तक 4.5 किमी लंबी शोभायात्रा आयोजित हुई। इसमें देश के सभी राज्यों से आये 10 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता से लघु भारत के दर्शन इस शोभायात्रा में हुए। सड़कों पर उमड़ी इस युवा तरुणाई का दिल्लीवासियों ने कुल 62 स्थानों पर पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के माध्यम से स्वागत किया।

एबीवीपी के अमृत महोत्सव वर्ष के अधिवेशन में आयोजित शोभायात्रा में ‘अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश’ के समागम से भारत की एकता में विविधता और अखंडता के दिव्य स्वरूप देखने को मिला। देश के अलग-अलग शैक्षणिक परिसर से आये विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय का भ्रमण करते हुए भौगोलिक विविधताओं के आधार पर चित्रित भारतीय संस्कृति का प्रत्यक्ष दर्शन कराया। साथ ही सांस्कृतिक विविधता को चरितार्थ करते हुए अखंडता में व्याप्त विभिन्न स्वरूपों के दर्शन इस यात्रा में हुए। शोभायात्रा के दौरान देश की राजधानी दिल्ली की सड़कें `भारत माता की जय और कश्मीर से कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी’ के नारों से गूंज उठी।

शोभायात्रा की समाप्ति के पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय में खुला अधिवेशन हुआ। इसमें छात्र नेताओं ने एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षा, समाज, युवाओं के विषयों पर अपने विचार रखे।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, “आज दिल्लीवासियों द्वारा इस युवा तरुणाई का भव्य स्वागत से अभिभूत हूँ। सड़कों पर लघु भारत का प्रत्यक्ष दर्शन एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन की शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहा। शैक्षणिक परिसरों से निकलकर विद्यार्थी आमजनमानस के मध्य अपनी आवाज़ लेकर जाते हैं और समाज को जागृत करने का प्रयत्न करते हैं। यह भव्य शोभायात्रा राष्ट्र की अखंडता का शक्तिशाली प्रदर्शन है और विखंडनकारी षड्यंत्रों पर कड़ा आघात है।”

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन