आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल गौड़ के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा हाथ  

आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली के वरिष्ठ नेता कमल गौड़ के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। – अरविन्दर सिंह लवली ने सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

Eros Times: नई दिल्ली,|  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने भारी संख्या में आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया। कमल गौड़ आम आदमी पार्टी से निगम का चुनाव करावल नगर क्षेत्र से लड़े थे और पूर्व में कांग्रेस पार्टी में रहते हुए विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारी निभा चुके है। पूर्वी दिल्ली के कमल गौड़ के साथ जहां सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए वहीं जनकपुरी विधानसभा से एन.जी.ओ. चलाने वाली सुश्री हरबानी कौर और लक्ष्मी नगर विधानसभा में विनोद नगर क्षेत्र से एडवोकेट शितांशु ने टैलेंट हंट के तहत प्रक्रिया को पूरा करने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। हरबानी कौर के साथ भी उनकी एन.जी.ओ. के भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत और नीति में विश्वास रखते हुए कांग्रेस का हाथ थामा है और जो भी जिम्मेदारी संगठन में दी जाऐगी, उसे कर्मठता, निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की सोच लेकर हम कांग्रेस में बिना शर्त आए हैं। कमल गौड़ ने बताया कि मैं भटक कर आम आदमी पार्टी का दाम थामकर भारी राजनीतिक चूक कर बैठा था परंतु अब मैं सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ घर वापसी कर कांग्रेस में आ गया हूॅ।

संवाददाता सम्मेलन में अरविन्दर सिंह लवली के अलावा वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, निगम के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज के साथ कांग्रेस में शामिल हुए कमल गौड़, सुश्री हरबानी कौर और एडवोकेट शितांशु मौजूद थे।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि जनहित के मुद्दो को लेकर दिल्ली में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही भाजपा से लड़ रही है। कांग्रेस के लगातार संघर्ष से प्रोत्साहन के चलते आज भारी संख्या में यमुनापार के लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टेलेंट हंट कार्यक्रम के तहत विभिन्न इलाकों में ऑनलाइन अप्लाई करके लोग जुड़ रहे है। टेलेंट हंट के लिए बनाई गई कमेटी से लोग सीधा सम्पर्क करके कांग्रेस में शामिल हो सकते है। इसी कड़ी में जनकपुरी से हरबानी कौर और विनोद नगर से एडवोकेट शितांशु ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए है। टेलेंट हंट के तहत राजनीति में इच्छा रखने वाले युवाओं को पार्टी में मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस के साथ लोगों के जुड़ने के बाद उनके योगदान से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस