जल मंत्री आतिशी ने सुल्तानपुर माजरा और त्रिलोकपुरी में किया औचक निरीक्षण

लंबे समय से जनता कर रही थी सीवर समस्या के लिए शिकायतें पर अधिकारी नहीं ले रहे थे सुध-बुध

लोगों की शिकायतों पर ग्राउंड जीरो पर पहुँची जलमंत्री, विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया,लोगों से बातचीत कर जानी समस्याएँ

जनता ने जलमंत्री से साझा की समस्याएँ-समय से सफ़ाई न होने के कारण ओवरफ्लो होकर गलियों में बहता है सीवर का पानी

Eros Times: सीवर की बदहाल हालत देख जलमंत्री ने लगाई अधिकारियों को फटकार, कहा-15 दिन के भीतर दूर हो सभी समस्याएँ वरना कड़े परिणाम भुगतने को रहे तैयार |अधिकारियों को जब अपने घर में गंदगी बर्दाश्त नहीं तो आम जनता के घरों के बाहर कैसे बहने दे सकते है त्रिलोकपुरी में सीवर समस्या को दूर करने के तैयार किया जाए विस्तृत प्लान, जल्द से जल्द दूर की जाए समस्या जलमंत्री का अधिकारियों को निर्देश- बड़ी संख्या में मशीनें तैनात कर किया जाए सीवर सफ़ाई का काम,टाइमलाइन का प्रतिबद्धता से ही पालन जल मंत्री का लोगों से वादा- जब तक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री तब तक दिल्ली के लोगों के काम नहीं रुकेंगे सीवर शिकायतों के मद्देनज़र जल मंत्री आतिशी ने सुल्तानपुर माजरा और त्रिलोकपुरी के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया और गलियों में सीवर का बहता पानी देख अधिकारियों को फटकार लगाई। यहाँ लोगों से लगातार सीवर की शिकायतें मिल रही थी उसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उसके समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था।

ऐसे में जल मंत्री ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर समस्या का जायज़ा लिया और अधिकारियों को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि- क्षेत्र में सीवर की सभी समस्याओं को 15 दिन के भीतर दूर करे वरना अपने ख़िलाफ़ कड़े एक्शन के लिए तैयार रहे। त्रिलोकपुरी पॉकेट-ए में सीवर की समस्या को दूर करने के लिए जलमंत्री ने अधिकारियों को विस्तृत प्लान बनाने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान जल मंत्री ने पाया कि कई गलियों में सीवर का पानी सीवर के बाहर बह रहा है, इससे लोगों को काफ़ी परेशानियों हो रही है और गालियाँ भी क्षतिग्रस्त हो रही है।

 इस दौरान आम लोगों ने भी जल मंत्री के साथ अपनी समस्या साझा करते हुए कहा कि वो लंबे समय से जल बोर्ड अधिकारियों को सीवर की समस्याओं को लेकर शिकायतें कर रहे है लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुध बुध नहीं ले रहा है। 

इस पर जलमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने लापरवाही की कोई जगह नहीं है। अधिकारियों को हमेशा जनता के प्रति जबाब देह होना चाहिए अगर कोई भी अधिकारी इसमें लापरवाही दिखाते है तो अपने ख़िलाफ़ कड़े एक्शन के लिये तैयार रहे। 

गली में सीवर के बहते पानी को देखकर जल मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब अधिकारियों को अपने घर में उसके आस- पास गंदगी बर्दाश्त नहीं है तो वो आम लोगों के घर के बाहर सीवर कैसे बहने दे सकते है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और अधिकारी समस्या को दूर करने के लिए तुरंत काम शुरू करवाए।

जल मंत्री ने इस बात अधिकारियों को निर्देश दिए कि, 15 दिनों के भीतर क्षेत्र में सीवर से जुड़ी सभी समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए ;वरना अपने ख़िलाफ़ सख़्त एक्शन के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि, इसके लिए बड़ी संख्या में मशीनें तैनात कर जाए और टाइमलाइन का प्रतिबद्धता से पालन किया जाए।

जल मंत्री ने लोगों से वादा करते हुए कहा कि, चाहे कितनी भी बाधाएँ आ जाए लेकिन जबतक अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के मुख्यमंत्री है वो दिल्ली की जनता के काम रुकने नहीं देंगे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन