चार राज्यों के घोषित परिणाम से उत्साहित भाजपाइयों ने किया आतिशबाजी

Eros Times: गाजीपुर। चार राज्यों के घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड विजय पर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी और नारों के बीच ढोल नगाड़ों के धुन पर थिरकते हुए शंख ध्वनि में पार्टी झंडा लहराकर जश्न मनाया। आज अपराह्न में तीन राज्यों की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जश्न मनाया।इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की विजय से आईएनडीआईए गठबंधन के जातिगत उफान को मुंहतोड़ जवाब जनता ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब, महिला, किसान और युवा इन चार जातियों के आधार पर अपना मुहर लगाया है।पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा के इस चुनाव परिणाम मे देश की जनता ने यह बता दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता हैं।और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुर्ण बहुमत से बनेगी।लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने अपने संदेश में कहा कि चार राज्यों के आज घोषित चुनाव परिणाम से आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं का रहा सहा साहस अब जबाब दे दिया है उनके नेता किसी दूसरे रोजगार की तलाश में अब एक जुट होगे।जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता को पुर्ण विश्वास है।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,राजन प्रजापति, गर्वजीत सिंह,मनोज बिंद, विश्वप्रकाश अकेला, गोपाल राय, सुनील गुप्ता, मुरली कुशवाहा, विवेकानंद पांडेय, विनोद गुप्ता,मनिष वर्मा,श्री प्रकाश केशरी, रंजीत कुमार, शनि चौरसिया, विरेन्द्र चौहान,हर्ष आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन