समरविल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Eros Times: ग्रेटर नोएडा। समरविल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्कूल के अलग-अलग क्लब के करीब 200 बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी के दौरान इको क्लब, स्टेम क्लब, मैथ्स क्लब, स्कल्पचर, कूकिंग क्लब और एसयूपीडब्ल्यू क्लब के तहत बच्चों ने छह महीने के दौरान सीखी कला का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में कई बच्चों ने भविष्य की कई सकारात्मक, उपयोगी और जनहित के कई मॉडल को प्रदर्शित किया। 

प्रदर्शनी में मौजूद ‘आठवीं-बी’ के छात्र गौरांग गूंज, बिस्मन सिंह और दक्ष ने होम सिक्योरिटी के एक ऐसे मॉडल को प्रदर्शित किया है जिसमें लेजर लाइट के जरिए पूरे घर की सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जा सकता है। इस बारे में प्रदर्शनी में शामिल गौरांग और बिस्मन ने मॉडल के बारे में बताया कि जैसे ही घर के आसपास कोई अजनबी या गैरवाजिब गतिविधयां होंगी तो लेजर सिस्टम के जरिए सिक्योरिटी अलार्म खुद ही बज जाएगा। गूंज ने बताया कि कम खर्चे में पावरफुल लेजर के जरिए समाज को सुरक्षा का नया हथियार आसानी से मिल सकता है। वहीं बिस्मन ने बताया कि ये सिस्टम घर या पार्किंग सुरक्षा के लिए काफी अहम हो सकता है। 

प्रदर्शनी में 8वीं के एक छात्र दर्शित ने रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने का मॉडल प्रदर्शित किया। इस मॉडल के जरिए ट्रैक पर अगर कोई व्यक्ति, जानवर या पत्थर भी रखा जाएगा तो वहां लगे लाइट जलने लगेंगे और बजर भी तेज आवाज में बज उठेगा। इससे रेल ड्राईवर या संबंधित रेलवे कर्मचारी को पहले ही सूचना मिल जाएगी और समय रहते जरूरी कार्रवाई संभव है। 

प्रदर्शनी में सातवीं के छात्र शिखर ने हाइड्रोलिक लिफ्ट के मॉडल को दिखाया। इस मॉडल के जरिए लिफ्ट चलाने में बिजली की जगह पानी या दूसरे लिक्विड का उपयोग किया जा सकता है। जहां बिजली के भारी-भरकम खर्च से बचा जा सकता है। कई छात्रों ने सेंसर के जरिए आधुनिक सिंचाई साधन को प्रदर्शित किया तो किसी ने कूड़े से बिजली बनाने के मॉडल को प्रदर्शित किया।

प्रदर्शनी के दौरान मौजूद समरविल के शिक्षकों ने बताया कि बच्चे देश के भविष्य हैं इस लिहाज से बच्चों की प्रतिभा को निखारना उनका एक मात्र धर्म है। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों की रूचि के हिसाब से बच्चों के प्रोजेक्ट में उन्होंने भी अपनी जान फूंकी है। बच्चों को पर्यावरण का ध्यान रखते हुए मॉडल को विकसित करने की प्रेरणा दी गई है वहीं विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए जीवन को आसान बनाने की पहल की गई है। शिक्षकों ने बताया कि हर बच्चे के मॉडल के पीछे उनकी लगन के साथ उनकी रूचि भी है जो उन्हें आगे चलकर समाजहित में बहुत कुछ नया करने के लिए उनमें नई ऊर्जा का संचार करेगी।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन