स्मार्टफोन मैनुफैक्चरिंग यूनिट का नोएडा में हुआ शुभारंभ, मिलेगा युवाओं को रोजगार

Eros Times: नोएडा। सेक्टर 68 स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजी की नई इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई का केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्री अश्वनी वैष्णव ने विधिवत उद्घाटन किया।

देश में स्मार्टफोन का उत्पादन बढ़ाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में प्रतिष्ठित कंपनी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ (इंडिया) लिमिटेड की पूर्ण अधिग्रहीत सब्सिडियरी, पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राईवेट लिमिटेड ने नोएडा, उत्तर प्रदेश में अपने अत्याधुनिक स्मार्टफोन निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया है।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ की स्मार्टफोन मैनुफैक्चरिंग सब्सिडियरी, पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स की इस नई निर्माण सुविधा में 2023 की तीसरी तिमाही से वैश्विक टेक्नोलॉजी ब्रांड, शाओमी इंडिया के लिए स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू कर दिया गया है।

नोएडा में यह अत्याधुनिक निर्माण सुविधा 2.7 लाख वर्ग फीट के क्षेत्र में 256 करोड़ रु. के निवेश के साथ स्थापित की गई है, जिसमें प्रतिवर्ष 25 मिलियन यूनिट बनाने की क्षमता है। यह नया निर्माण संयंत्र भारत द्वारा स्थानीय स्मार्टफोन निर्माण के क्षेत्र में अपने कदम मजबूत करने की ओर एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

सुनील वाचानी, एग्ज़िक्यूटिव चेयरमैन, डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, ‘‘हम नई अत्याधुनिक निर्माण सुविधा, क्वालिटी प्रक्रियाओं, और प्रभावशाली उत्पादन श्रृंखलाओं को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह भारत में स्थानीय स्मार्टफोन निर्माण प्रणाली को मजबूत बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा विश्वास है कि हमारा यह गठबंधन भारतीय व्यवसाय के परिवेश में हमारी उत्कृष्टता एवं मजबूत क्रियान्वयन और शाओमी की विशेषज्ञता एवं नेतृत्व लेकर आएगा।’’

अतुल लाल, वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, ‘‘यह भारत में स्थानीय स्तर पर स्मार्टफोन उत्पादन बढ़ाने के हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एक मजबूत, विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी के परिवेश की स्थापना करेगा। हम शाओमी इंडिया के साथ 5 सालों से काम कर रहे हैं, और उनके साथ यह नया सफर शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, जो इन दोनों संगठनों के बीच एक नए सामंजस्य की शुरुआत करेगा।’’

शाओमी इंडिया के साथ डिक्सन के सहयोग का यह विस्तार भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में बढ़ती क्षमता प्रदर्शित करता है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन