अपना घर आश्रम वाराणसी में कौशल विकास केंद्र का हुआ शुभारंभ, हुए संस्कृतिक कार्यक्रम

Eros Times: अपना घर आश्रम वाराणसी में आज प्रभु जनों हेतु  विभिन्न सुविधाओं में विस्तार के क्रम में आश्रम के वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर प्रभु जनों के द्वारा विभिन्न तरह के संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सद्गुरु शरणानंद महाराज कर्षणी उदासीन आश्रम मथुरा, स्वामी सतगुरु रितेश्वर महाराज आनंदम धाम वृंदावन एवं सतुआ बाबा महाराज, स्वामी जगदीश्वरानंद महाराज की सान्निध्यमें यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ तिवारी एवं विधायक सौरभ श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर आश्रम में विभिन्न सुविधाओं का अर्पण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के द्वारा आश्रम को दिए गए सहयोग के द्वारा आश्रम में प्रभुजनों के पुनर्वास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण हेतु दोना पत्तल बनाने की मशीन ,अगरबत्ती बनाने की मशीन एवं महिला प्रभुजी हेतु सिलाई सेंटर कौशल विकास केंद्र का भी अर्पण किया गया।

प्रभुजनों के मनोरंजन हेतु  सिनेमा हॉल एवं शॉपिंग सेंटर तथा कैफेटेरिया का भी उद्घाटन हुआ जिसमें प्रभु जनों को द्वारा आश्रम के द्वारा दिए गए लोकल करंसी कूपन के द्वारा यह अपने मनपसंद चीज आश्रम के शॉपिंग सेंटर से खरीद सकते हैं ताकि इन्हें एहसास होगी यह भी समाज के अंग हैं। प्रभु जन हेतु अत्याधुनिक स्टीम कुकिंग सिस्टएम एवं नई एंबुलेंस का अर्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा दिए गए सहयोग राशि से किया गया। किचन में 2000 रोटी प्रति घंटे की स्पीड वाली रोटी मशीन का अर्पण वाराणसी की नीरू बर्मन के द्वारा अपने पति स्वर्गीय जय कृष्ण बर्मन की स्मृति में प्रभु सेवा के रूप में अर्पित किया गया।

आश्रम में 3500 स्क्वायर फीट के आंगन का कोटा स्टोन द्वारा सुंदरीकरण गोविंद किसनानी के द्वारा किया गया। प्रभु जनों हेतु एक्सरसाइज एवं फिटनेस हेतु विभिन्न तरह के फिजियोथैरेपी उपकरण झूले सुसज्जित गार्डन फाउंटेन एवं गौशाला का अर्पण वाराणसी के समय सेवी श्री केशव भाई जालान के द्वारा किया गया। आश्रम के प्रभु चिकित्सा केंद्र में प्रभु सेवार्थ ऑक्सीजन बैंक का अर्पण श्री विश्वनाथ भट्ट के द्वारा अपनी पत्नी कल्पना भट्ट के स्मृति में किया गया।

वाराणसी के मारवाड़ी समाज के द्वारा आज सभी प्रभु हेतु जारे के कपड़े का अर्पण किया गया। प्रभु जनों के दंत चिकित्सा हेतु आश्रम में अत्यधिक दांत उपकरणों एवं एक्सरे मशीन से सुसज्जित दंत चिकित्सा केंद्र का आज शुभारंभ हुआ जिसमें उनके दांत एवं चिकित्सा की जा सके ।आज आश्रम में स्वामी गुरु शरणांनद महाराज ने अपने प्रवचन में आश्रम आकर अपने आप को कृत कृत्य बताया एवं किसी भी प्रकार का सम्मान लेने से उन्होंने मना किया।

स्वामी रितेश्वर महाराज के भावपूर्ण उद्बोधन में उन्होंने समाज के हर वर्ग  के लोगों को सेवा के इस यज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया और अपनी वेदना व्यक्त की क्यों आखिर हमारे समाज में ऐसे लावारिस अनाथ असहाय लोग सड़कों पर दिख जाते हैं।

स्वामी जगदीश्वरानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में प्रभु सेवा को जीवन का एक उत्तम उदाहरण बताया।

इस अवसर पर आश्रम के संरक्षक गण केशव भाई जालान श्रीकृष्ण कुमार कवरा, गोविंद किशनानी, के. एन. पोद्दार, अपना घर आश्रम दिल्ली से दिसावर में गोयल, राजेश गुप्ता , जी. के. गुप्ता एवं वाराणसी के मारवाड़ी समाज वाराणसी एवं कई सम्मानित संस्थाओं के सम्मानित सदस्य इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे। संचालन आश्रम अध्यक्ष ओमकार नाथ उपाध्याय ने किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन