पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अफसरों को बायोमास बर्निंग और वाहन प्रदूषण को कंट्रोल करने के दिए सख्त निर्देश

वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में मौजूदा वायु प्रदूषण में 36 फीसद वाहनों और 31 फीसद बायोमास बर्निंग का योगदान  है

बायोमास बर्निंग रोकने के लिए सभी सम्बंधित विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश

दिल्ली में ग्रेप-3 की पाबंदियां अभी लागू रहेंगी, बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल एलएमवी  के संचालन पर प्रतिबंध जारी रहेगा

दिल्ली में लागू पाबंदियों को कड़ाई से पालन करवाने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग और दिल्ली पुलिस को  निर्देश

वायु प्रदूषण के मद्देनजर पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारियों के साथ पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने की समीक्षा

Eros Times: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।  इसके उपरांत उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली के अंदर मौजूदा वायु  प्रदूषण में 36 फीसद वाहन प्रदूषण और 31 फीसद बायोमास बर्निंग का योगदान है।  इसलिए ग्रेप-3  के प्रतिबंध को कड़ाई से पालन करवाने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग और दिल्ली पुलिस को  निर्देश  दिया गया है। साथ ही बायोमास बर्निंग रोकने के लिए सभी सम्बंधित विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के पीछे बायोमास बर्निंग, वाहनों का प्रदूषण और धूल वजह होती है। इसके साथ- साथ सर्दियों में हवा की गति कम होता है। जब मैट्रोलाजिकल कंडिशन में बदलाव होता है, तब हवा की स्पीड कम होती है और हवा का रूख  बदलता है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी दिल्ली और एनसीआर  के प्रदूषण में 36 फीसद वाहन प्रदूषण का और 31 फीसद बायोमास बर्निंग का योगदान है। उन्होंने कहा कि ग्रेप-3  के तहत बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल एलएमवी (4 पहिया वाहन) के संचालन पर  प्रतिबंध लागू  है। अगर इसका कोई उल्लंघन करता है तो मोटर व्हीकल्स एक्ट -1988 के तहत 20 हजार रुपये का जुर्मना लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा 84 टीमें लगाई गई है।  साथ ही, दिल्ली पुलिस की 284 टीम लगायी गयी है। ट्रांसपोर्ट विभाग और दिल्ली पुलिस को सख्ती के साथ मानिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।  

 मंत्री गोपाल राय  ने बताया कि दिल्ली में आज प्रदूषण की स्थिति में थोड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इसलिए  बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि चूंकि पराली जलने की घटना में कमी हुई है लेकिन प्रदूषण क्यों बढ़ रहा है। विशेषज्ञों की राय के अनुसार इस समय वायु प्रदूषण में  वाहनों का योगदान 36 प्रतिशत तथा  बायोमास वर्निग का  योगदान 31 प्रतिशत है। इसको देखते हुए 2-3 निर्णय लिए गए हैं। पहला निर्णय यह लिया गया है कि ग्रेप-3 के तहत बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर जो प्रतिबंध लगा है उसका कड़ाई से पालन करवाने के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस  को निर्देश जारी कर दिया गया है। 

दूसरा, सर्दियां बढ़ने के साथ-साथ जगह-जगह बायोमास वर्निग की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसकी रोक-थाम के लिए सभी संबंधित विभागों विशेष रूप से एम.सी.डी, रेवन्यू, एन.डी.एम.सी., दिल्ली कंटोलमेंट बोर्ड ,डी.डी.ए.  आदि को आदेश दिया गया है कि बायोमास बर्निग को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाएं। 

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी दो-तीन दिनों तक प्रदूषण की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इसके बाद प्रदूषण की स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की  कि कहीं भी अगर उनको कोई प्रदूषण पैदा करता  दिखे तो वे ग्रीन दिल्ली एप पर उसकी शिकायत करें।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन