1 दिसंबर को नोएडा स्टेडियम में सजेगा साईं बाबा का भव्य दरबार

Eros Times: नोएडा। सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 1 दिसंबर को साईं बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में साईं बाबा के भक्त साईं के भजनों का आनंद उठाएंगे। साईं के भव्य जागरण से पहले नोएडा शहर के सेक्टरों में पालकी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

नोएडा में साईं बाबा के भव्य जागरण का आयोजन कराने वाली साईं परिवार सेवा समिति के प्रमुख सहयोगी एके पंवार ने चेतना मंच को बताया कि नोएडा में साईं बाबा के भव्य जागरण से पूर्व 26 नवंबर 2023, रविवार को साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। साईं पालकी यात्रा दोपहर 1 बजे जागरण स्थल नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर सेक्टर 12, 22, 55, 56 व 34 होते हुए वापस नोएडा स्टेडियम पर पहुंचकर संपन्न होगी।

समिति के प्रमुख सहयोगी ए. के. पंवार ने बताया कि 1 दिसंबर 2023 को नोएडा स्टेडियम में अनोखा जागरण होगा। पूजा अर्चना के बाद साईं के भजनों की वर्षा शाम साढ़े चार बजे से होगी।

इस अवसर पर ब्रज रसिका साध्वी पूनम दीदी की उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय होगी। साईं बाबा के भजनों को युवा गायक कुमार विजय, सारेगामा फेम दिवाकर शर्मा, मानसी सिसोदिया, अनन्या शर्मा, संजय विद्यार्थी, बॉलीवुड फेम जोनी सुफी और पंकज राज अपनी आवाज देंगे।

मंच का संचालन शंकर अनुरागी करेंगे। साईं के जागरण में मुख्य अतिथि के तौर पर कमलकर गणपत राय कोते, राहुल दिगंबर गोंदकर, पंकज रमेश जोशी (मुख्य पुजारी शिरडी मंदिर) तथा शिरडी साईं संस्थान महाराष्ट्र से महेश दतात्रेयमहाने तथा जगदीश सुरेश भोसले उपस्थित रहेंगे।

साईं मूर्ति का होगा लकी ड्रॉ
नोएडा में 1 दिसंबर 2023 को सजने वाले साईं बाबा के भव्य दरबार में साईं के भक्तों के लिए साईं बाबा की चांदी की मूर्ति के लिए लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा। ड्रॉ की पर्ची जागरण स्थल कार्यालय से ही श्रद्धालु प्राप्त कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन