सेना के जवान पर ऐसा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Eros Times: गाज़ीपुर : कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर टंडवा गांव के एक सेना जवान के खिलाफ तीन दिन पूर्व एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी और सोसल मीडिया फोटो पोस्ट के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।पुलिस जांच में जुटी हुई तभी गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया ।  कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि 21 नवंबर को कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक युवती के द्वारा कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुम्मदपुर टंडवा गांव निवासी प्रदुम्न गोंड पुत्र तूफानी गोंड के खिलाफ शादी का झांसा देने, जान से मारने की धमकी सहित सोसल मीडिया पर फोटो डालने के मामले में शिकायत दर्ज कराया था। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थी तभी मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह 6 बजे आरोपी प्रद्युम्न गोंड को सिधागर घाट तिराहे से गिरफ्तार कर संबंधी धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि प्रद्युम्न गोंड सेना के 76वीं ARMD कपुरथला पंजाब बटालियन में सेना के जवान के पद पर तैनात है। जबकि बलिया जनपद के रसडा थाना अंतर्गत जाम गांव निवासी सदन गौड़ की पुत्री अंजू गोंड के साथ 1 वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज करना बताया जा रहा है।ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि प्रदुम्न गोंड की बुधवार की देर शाम धूम धाम से घर पर तिलक का कार्यक्रम आयोजन था।सभी रिश्तेदार और सगे संबंधी एक एक कर घर पहुंच रहे थे ।इसी बीच पुलिस युवती संग मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि लोटा रखकर तिलक का कार्यक्रम किया गया । इस दौरान सभी रिश्तेदार आयोजित प्रतिभोज का आनंद लिया। वही इस घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया की युवती के तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन