आईएमएस में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

Eros Times: नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भाषण, पोस्टर मेकिंग एवं क्विज प्रतिस्पर्धा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की मुख्य वजह लोगों द्वारा सड़क यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि गलत दिशा में बाइक चलाना, सड़क सुरक्षा नियमों और उपायों में कमी, तेज गति, नशे में गाड़ी या बाइक चलाने आदि के कारण सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। वहीं संस्थान के डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दुपहिया वाहन चालको को बिना हेलमेट के यात्रा नहीं करनी चाहिए। साथ ही हमें सुरक्षित यात्रा के लिए सभी नियमों और नियंत्रकों का पालन करना चाहिए।आईएमएस द्वारा आयोजित आज के सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता की संयोजन बर्षा छबारिया ने बताया कि संस्थान की ओर से छात्रों के लिए आज भाषण, पोस्टर मेकिंग एवं क्विज प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें क्विज प्रतिस्पर्धा में कार्तिक, भाषण प्रतिस्पर्धा में अनिकेत एवं पोस्टर मेकिंग में आर्यन ने प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं क्विज में नीरज एवं डायमंड को क्रमशः दूसरे एवं तीसरे, भाषण में फहाद एवं सप्तऋषि और पोस्टर मेकिंग में काजल एवं लक्ष्य को क्रमशः दूसरे एवं तीसरे पुरस्कार के लिए चुना गया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन