वर्तमान कार्यकारिणी पर लगाए गए सभी आरोप असत्य और निराधार हैं- योगेंद्र शर्मा

Eros Times: नोएडा। फोनरवा चुनाव स्थगित होने पर दोनों पैनल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे इसी कड़ी में योगेंद्र शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की जिसमें राजीव गर्ग पैनल द्वारा लगाए गए आरोपी को सिरे से खारिज कर दिया वही अपना पक्ष रखते हुए बताया कि राजीव गर्ग द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी पर लगाए गए सभी आरोप असत्य और निराधार हैं। सभी निर्णय संवैधानिक और नियमों के आधार पर लिए गए हैं। राजीव गर्ग स्वयं ही फोनरवा की वर्तमान कार्यकारिणी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा लिए गए सभी निर्णयो पर उनकी सहमति रही है।

इसी के साथ योगेंद्र शर्मा ने कहा कि राजीव गर्ग तीन महीने के बढ़ाये समय का आरोप हास्यापद हैं  उनके द्वारा चुनाव को स्थगित करवाने के निर्णय से फोनरवा के सभी सदस्यगण निराश हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गर्ग अपनी हार को देखते हुए वर्तमान कार्यकारिणी कमेटी पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। उनके पैनल के कई उम्मीदवार कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके पैनल के उम्मीदवार हैं। उनके द्वारा राजनीति करके अधिकारियों पर अनावश्यक रूप से दबाव डाला जा रहा है।

महासचिव के के जैन ने कहा की कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय नियमों के आधार पर लिया गया है। हमारे द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार के सभी पत्रों का जवाब समय पर दिया गया है। राजीव गर्ग पैनल द्वारा सिर्फ आरोप लगाए जा रहे हैं अगर उनके आरोपों के कोई प्रमाण है तो डिप्टी रजिस्ट्रार को जवाब दें। उन्होंने कहा जहां तक फाउंडर सदस्यों का प्रशन है हमने उनके साथ समझौता किया है और उनको सदस्यता देने के लिए हम वचनबद्ध है। इसके लिए हमने सभी आवश्यक दस्तावेज़ डिप्टी रजिस्ट्रार को भेज दिए हैं। हमें उम्मीद है जल्दी ही डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे अनुभव और वरिष्ठ सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों को ध्यान में रखते हुए, जिन्होंने पिछला फोनरवा का चुनाव बहुत निष्पक्ष और सुचारू रूप से कराया था जिसके लिए सभी सदस्यों द्वारा इनको पुरुस्कृत भी किया गया था।

इसी आधार पर कार्यकारिणी समिति तथा आम सभा द्वारा इन चुनाव अधिकारियों का चयन किया गया था। इन चुनाव अधिकारियों पर लगाए गए आरोप बहुत ही शर्मनाक हैं। हम इन पर लगाए गए सभी आरोपों की आलोचना करते हैं। फोनरवा के सभी सदस्य इस बात से सहमत है कि इन चुनाव अधिकारियों का सम्मान किया जाए और फोनरवा कार्यकारणी का चुनाव भी इनके द्वारा ही कराया जाए।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला